AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

IAS नन्नूमल पहाड़िया और RAS अशोक सांखला दलाल सहित 5 लाख रूपए लेते गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
April 23, 2022
Reading Time: 1 min read
acb arrests ias nannumal pahadia and ras ashok sankhla for taking bribe


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • 16 लाख रूपए रिश्वत की मांग की थी
  • आरोपियों की आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अलवर टीम ने अलवर के पूर्व जिला कलेक्टर आईएएस नन्नूमल पहाड़िया, सैटलमेंट ऑफिसर कम राजस्व अपीलीय अधिकारी आरएएस अशोक सांखला को उनके दलाल नितिन शर्मा सहित 5 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि कार्मिक विभाग ने 10 दिन पूर्व ही आईएएस नन्नूमल पहाड़िया का अलवर कलेक्टर पद से ट्रांसफर किया था और इन्हें जयपुर में आयुक्त विभागीय जांच पद पर लगाया था। ये दो-तीन दिन पहले ही अलवर कलेक्टर पद से रिलीव हुए थे।

एसीबी डीजी भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी फर्म द्वारा करवाये जा रहे निर्माण कार्यों को निर्बाध रूप चलने देने की एवज में मासिक बंधी के रूप में आईएएस नन्नूमल पहाड़िया और राजस्व अपीलीय अधिकारी कम सैटलमेंट ऑफिसर अशोक सांखला 16 लाख रुपये रिश्वत राशि मांग रहे हैं और राशि नहीं देने पर परेशान किया जा रहा है।

MOKSHI best appliances for better india

एसीबी एडीजी दिनेश एमएन के सुपरवीजन में एसीबी अलवर टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। पुष्टि होने पर आज शनिवार का एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरएएस अशोक सांखला और दलाल नितिन शर्मा को को परिवादी से 5 लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी ने मामले में आईएएस नन्नूमल पहाड़िया को अलवर कलेक्टर आवास से गिरफ्तार किया है। नन्नूमल पहाड़िया दो दिन पहले ही तबादला होने पर कलेक्टर पद से रिलीव हुए हैं।

आरएएस अशोक सांखला 5 लाख रूपए परिवादी से पूर्व में ही वसूल कर चुका है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीमों ने आरोपियों के निवास सहित अन्य ठिकानों पर छापे मारे हैं। वहां तलाशी की जा रही है।

Tags: ACB ALWARACB Rajasthanalwar newsIAS Nannumal pahadiaRAS Ashok sankhala

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .