ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के स्पोट्स विभाग की मेजबानी में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता में शुक्रवार को कई मुकाबले हुए।
आयोजन सचिव डॉ. भवानी पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 47 किलोग्राम वर्ग व 52 किलो ग्राम वर्ग के मुकाबले हुए। 47 किलो महिला भार वर्ग में मुम्बई विवि की रसीका आवरे सी ने कुल 400 किलोग्राम वजन उठा स्वर्ण पदक जीता। पीएएच सोलापुर विवि की कापल के भाखरे ने कुल 397.5 किलोग्राम वजन उठा रजत पदक जबकि वीबीएसपी विश्वविद्यालय जोनपुर की सीता ने कुल 395 किलोग्राम वजन उठा कास्य पदक जीता।

52 किलो भार वर्ग में जीजे विवि हिसार हरियाणा की कोमल ने कुल 432.5 किलोग्राम वजन उठा स्वर्ण पदक जीता। पीएएचएस सोलापुर विवि की कामिनी गणेश ने कुल 425 किलोग्राम वजन उठा रजत पदक जबकि चंडीगढ़ विवि मोहाली की कंचन स्वामी ने कुल 425 किलोग्राम वजन उठा कास्य पदक जीता।
शनिवार को 63, 69 व 76 किलो भार के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलपति प्रो एसएस सारंगदेवोत, सचिव डॉ. भवानी पाल सिंह राठौड ने किया। डॉ. धमेन्द्र राजौरा, डॉ दिलीप सिंह चौहान, डॉॅ. रोहित कुमावत, आशीष नंदवाना, आरीफ, डॉ. हेमेन्द्र चौधरी भी मौजूद थे।



