AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फतहसागर में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
April 21, 2022
Reading Time: 1 min read
22 year old man drowns in fateh sagar udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
लापरवाही जानलेवा साबित हुई : बिना ट्यूब तैरने उतरा था युवक, हर सुबह कई लोग फतहसागर में ट्यूब और सुरक्षा उपकरण के बगैर नहाते हैं।

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गर्मी बढ़ने के साथ ही इन दिनों मॉर्निंग वॉक पर आने वाले कई लोग फतहसागर में बिना सुरक्षा उपकरण तैराकी भी कर रहे हैं। जिसके चलते हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहा है। ऐसी ही एक लापरवाही के चलते गुरूवार सुबह फतहसागर में नहाने उतरे एक युवक की डूबने से मौत हो गयी।

मॉर्निंगवॉक पर आए लोगों का ध्यान जब युवक पर गया तो कुछ लोग उसे बचाने के लिए भी उतरे, लेकिन तब तक युवक गहरे पानी में डूब चुका था। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। डिफेंस टीम ने जब युवक को निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी।

अंबामाता थाना पुलिस ने बताया कि फतहसागर में डूबने से भरतपुर हाल नीमचमाता क्षेत्र देवाली निवासी विक्रम सिंह 22 पुत्र हरेन्द्र सिंह की मौत हो गयी है। विक्रम सिंह भरतपुर का रहने वाला था, उदयपुर में आईटी का काम करता था और देवाली में किराए पर रहता था।

गुरूवार सुबह वह फतहसागर में नहाने के लिए उतरा। फतहसागर पानी के अंदर जलीय घास और गहराई का अंदाजा नहीं होने से वह खुद का संभाल नहीं पाया और डूब गया। आस-पास कुछ दूरी पर वहां अन्य लोग भी तैराकी कर रहे थे, लेकिन किसी को भी उसके डूबने का एहसास नहीं हुआ। जब तक लोग कुछ समझ पाते युवक गहरे पानी में डूब चुका था।

Tags: 22 year old man drowns in fateh sagar udaipurdrowning case udapurfateh sagar udaipurudaipur man accidently drown in welludaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .