AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

स्मार्ट सिटी रैंकिंग : उदयपुर देश भर में दूसरे स्थान पर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 19, 2022
Reading Time: 1 min read
स्मार्ट सिटी रैंकिंग : उदयपुर देश भर में दूसरे स्थान पर


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर (एआर लाइव न्यूज)। स्मार्ट सिटी के तहत उदयपुर शहर में चल रहे कार्यों के आधार पर उदयपुर देश की 100 स्मार्ट सिटी की ताजा रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आ गया है। अब तक जारी हुई रैंकिंग में उदयपुर पहली बार टॉप-2 में पहुंंचा है। फरवरी में जारी रैंकिंग में उदयपुर तीसरे नंबर पर था।

शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी की गई रैंकिंग में उदयपुर 122.88 अंक के साथ देश भर में दूसरे स्थान पर है। जबकि सूरत शहर 128.80 अंक के साथ नंबर वन पर । आगरा तीसरे नंबर पर आया है। आगरा को 120.39 अंक मिले है। खास बात यह भी कही जा सकती है कि हमारा उदयपुर शहर रैंकिंग में जयपुर, कोटा और अजमेर शहर से काफी ऊपर है। जयपुर सातवें नंबर पर, कोटा 16 वें नंबर पर जबकि अजमेर 18 वें नंबर पर है।

इस आधार पर होती है रैंकिंग

शहरी विकास मंत्रालय द्वारा प्रोजेक्ट की कार्य प्रगति,फंड ट्रांसफर व उपयोग, उपयोगिता प्रमाण पत्र, एडवाइजरी मीटिंग, फ्रेमवर्क, आउटपुट, इंटर्नशिप व परफार्मेंस को आधार मानकर रैंकिंग जारी करता है। स्मार्ट सिटी उदयपुर के कार्यवाहक सीईओ प्रदीप सांगावत ने बताया कि अब तक जारी हुई रैंकिंग में उदयपुर कार्य प्रगति के आधार पर पहली बार दूसरे नंबर पर आया है। सांगावत ने बताया कि वॉल सिटी में चल रहे 537 करोड़ के बड़े काम चल रहे है वो मई 2022 तक पूर हो जाएंगे।

उदयपुर की कार्य प्रगति

स्मार्ट सिटी के तहत उदयपुर में अब तक करीब 233.77 करोड़ के करीब 77 काम पूरे हो चुके है।
जबकि जबकि 653.12 करोड़ के 21 काम प्रगति पर हैं। 88.19 करोड़ लागत वाली सीवर लाईन का कार्य पूर्ण हो चुका है। सीवरेज लाइन से घरों के कनेक्शन जोडऩे का काम प्रगति पर है। सीवरेज नेटवर्क, पानी की लाइनें डालने,सडक़ किनारे डक्ट बनाने, अण्डरग्राउंड वायरिंग के साथ ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सोलिड वेस्ट प्लांट, बायो मिथनेशन प्लांट और बायो माईनिंग कचरे के प्लांट लगाने जैसे जरूरी काम भी स्मार्ट सिटी के तहत हुए है।

विकास के साथ साथ पार्किंग सुविधाओं पर भी फोकस

MOKSHI best appliances for better india

स्मार्ट सिटी में विकास कार्यों के साथ साथ पर्यटन शहर होने से पार्किंग सुविधा विकसित करने को भी प्राथमिकता दी गई। प्रदीप सांगावत ने बताया कि शहर में 8 स्थानों पर कुल 1056 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था विकसित करने का लक्ष्य था। पीडब्ल्यूडी में 286, नाड़ाखाड़ा में 203, चांदपोल में 84, एसआईईआरटी में 37 और देहलीगेट चौराहा के पास 25 वाहनों की पार्किंग की सुविधा विकसित की जा चुकी है। सूरजपोल चौराहा के पास और गुलाबबाग में प्रस्तावित पार्किंग को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन होने से काम अटका हुआ है। एमबी हॉस्पीटल में भी पार्किंग स्थल बनना है लेकिन यहां कॉलेज छात्रों के विरोध के चलते काम अटका हुआ है।

रैंकिंग में शामिल टॉप टेन सिटी

  • सिटी : रैंक : कुल स्कोर
  • सूरत : 1 : 128.80
  • उदयपुर : 2 : 122.88
  • आगरा : 3 : 120.39
  • वाराणसी : 4 : 119.73
  • भोपाल : 5 : 117.10
  • इंदौर : 6 : 114.55
  • जयपुर : 7 : 107.89
  • पूणे : 8 : 107.83
  • अहमदाबाद : 9 : 105.09
  • टूमाकुरू : 10 : 104.69
Tags: Smart city project in udaipursmart city udaipur rank 2Smart city works in udaipur by lnt companyudaipur smart city rank

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .