AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

यूक्रेन-रूस जंग का 54वां दिन : मारियुपोल में रूसी सेना ने हमले तेज हुए

Lucky Jain by Lucky Jain
April 18, 2022
Reading Time: 1 min read
ukraine russia war update russian ultimatum to ukraine forces in Mariupol


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
रूस ने कहा-समर्पण नहीं किया तो तबाह कर दिए जाओगे, यूक्रेन ने कहा-हम अंत तक लड़ेंगे

कीव,(एआर लाइव न्यूज)। यूक्रेन पर रूसी सेना के हमले जारी हैं और जंग शुरू हुए 54 दिन बीत चुके हैं। यूक्रेन का बंदरगाह शहर मारियुपोल में रूसी सेना ने हमले तेज कर दिए हैं और यहां रूसी सेना का कब्जा होता दिखाई दे रहा है, हालां कि यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्मीहाल ने कहा कि मारियुपोल पर रूस का कब्जा नहीं हुआ है और वहां यूक्रेनी सेना अंत तक लड़ेगी। इधर रूस ने कहा है कि मारियुपोल के लड़ाकों ने समर्पण नहीं किया तो उन्हें तबाह कर दिया जाएगा।

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने मारियुपोल में हालात गंभीर और हृदय विदारक बताए। उन्होंने बताया कि मारियुपोल में हुए भारी विध्वंस के कारण शहर का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सैनिक दक्षिणी यूक्रेन में लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं और कई लोगों को अगवा भी किया गया है। उन्होंने विश्व से इन यातनाओं का जवाब देने की अपील की है।

मारियुपोल पर कब्जे से रूस को मिलेगी आगे बढ़ने की जमीन

विदेश मंत्री कुलेबा ने बताया कि बंदरगाह शहर में मौजूद यूक्रेन की सेना और नागरिकों को रूसी सेना ने घेर लिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनियों का संघर्ष जारी है। यूक्रेनी अधिकारियों ने मारियुपोल को यूक्रेन की रक्षा करने वाली ढाल के रूप में बताया है।

रूसी सेना ने मारियुपोल को पिछले करीब डेढ़ महीने से घेरा हुआ है। मारियुपोल पर कब्जा करना रूस के लिए महत्वपूर्ण है, क्यों कि इससे उसे क्रीमिया तक जमीनी रास्ता मिल जाएगा। रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। इसके अलावा मारियुपोल में यूक्रेनी बलों को हराने के बाद वहां तैनात रूसी बल डोनबास की ओर बढ़ सकेंगे।

Tags: international newsMariupolrussian ultimatum to ukraine forces in Mariupolukraine russia war update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .