ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। श्रमजीवी महाविद्यालय के बेडलिया सभागार में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पॉवर लिफ्टिंग महिला एवं पुरूष प्रतियोगिता के दूसरे दिन 66 किलो वर्ग में शेख मोहम्मद व 74 किलो वर्ग में अमन सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के स्पोट्स विभाग की मेजबानी में हो रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत व सचिव डॉ.भवानी पाल सिंह राठौड ने किया। प्राचार्य प्रो. सुमन पामेचा, डॉ. अनिता शुक्ला, डॉ. धमेन्द्र राजौरा, डॉ. दिलीप सिंह चौहान भी मौजूद थे।
सोमवार को हुए मुकाबले में ये रहे विजेता

66 किलो ग्राम वर्ग भार में अन्ना विवि आन्धप्रदेश के शेख मोहम्मद अली ने कुल 702.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। चंडीगढ़ विवि के नवीन कुमार ने रजत पदक,योगी विमाना विश्वविद्यालय कडप्पा केरल के एस. कुरूपा राव ने कास्य पदक जीता।
74 किलो भार वर्ग में मुम्बई विश्वविद्यालय के अमन सिंह ने कुल 755 किलोग्राम वजन उठा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीघर विश्वविद्यालय के बीण प्रभु ने रजत पदक जीता। चण्डीगढ़ विवि के नवदीप सिंह ने कास्य पदक जीता।
83 किलो भार वर्ग में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सुमीत ने कुल 792.5 किलो वजन उठा स्वर्ण पदक जीता। भारतीहार विवि तमिलनाडु के युएस जयथ देव ने रजत पदक व शिवाजी विवि कोल्हापुर के वानी ओमकार ने कास्य पदक जीता। म्ंागलवार को 120 किलो व 120 किलो से अधिक भार वर्ग के मुकाबले होंगे।
ये है निर्णायक की भूमिका में

प्रतियोगिता में अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक जुरी विनोद साहू, गोपाल कृष्ण हरियाणा, निर्णायक अजीत सिंह हिमाचल प्रदेश, हरदीप सिंह उत्तर प्रदेश, योगेन्द्र हर्ठिया मध्यप्रदेश, पिनाकीन त्रिवेदी गुजरात, फैलाव हुसैन उत्तराखंड, भूपेन्द्र व्यास उदयपुर,आशीष ओझा चण्डीगढ विवि, रमेश नामदेव मध्यप्रदेश, चन्द्रेश सोनी निर्णायक की भूमिका निभा रहे है।



