AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पुलिस ने पकड़ा हथियारों का जखीरा : 14 पिस्टल और 43 कारतूस बरामद

Lucky Jain by Lucky Jain
April 16, 2022
Reading Time: 1 min read
police-caught-illegal-arms-ammunition-in-jodhpur-and-2-arrest-detain-juvenile


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़ का 17 वर्षीय अपचारी और एक युवक तस्करों को बेचने लाए थे हथियार

जोधपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जोधुपर के रातानाड़ा क्षेत्र में पुलिस ने हथियारों का जखीरा पकड़ा है और उसके साथ तस्करी में संलिप्त तीन तस्करों को पकड़ा है, जिसमें एक नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 14 पिस्टल और 43 कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए तस्करों में बेचने वाले प्रतापगढ़ और खरीददार पाली से आया था।

पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम के प्रभारी प्रकाशराम ने बताया कि प्रतापगढ़ निवासी नरेन्द्र सिंह, सोजत पाली निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है और नरेन्द्र सिंह के साथ आया 17 वर्षीय अपचारी को डिटेन किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 14 पिस्टल और 43 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह हथियार पाली के विक्रम सिंह को बेचने के लिए नरेन्द्र सिंह और अपचारी प्रतापगढ़ से लेकर आए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि हथियार कहां से बनवाए और खरीदे गए हैं, ताकि पूरे गिरोह तक पुलिस पहुंच सके।

हथियारों की तस्करी में भी मार्केटिंग: कारतूस-फ्री जैसे ऑफर

पुलिस ने बताया कि आरोपी नरेंद्र सिंह लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त है। वह मध्यप्रदेश से अवैध हथियार खरीदता है और राजस्थान में सप्लाई करता है। एक पिस्टल मय मैग्जिन को 25-25 हजार रुपए में बेच देता है। पिस्टल के अलावा उसने कारतूस अलग से बेचता है। नरेन्द्र सिंह इतना शातिर तस्कर है कि उसने हथियारों की मार्केटिंग के लिए ऑफर चलाया हुआ है, अगर कोई ज्यादा पिस्टल खरीदता है, तो उसे कारतूस फ्री में भी दे देता है।

MOKSHI best appliances for better india
Tags: ar live newsarms smuggler palijodhpur newsjodhpur policepali newspali smugglerpratapgarh arms smugglerrajasthan newsRajasthan PoliceUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .