राज्य सरकार ने आरएसआरडीसी को जारी किए 4 करोड़ रूपए
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। चित्रकूट नगर भुवाणा स्थित महाराणा प्रताप खेल गांव में लंबे समय से अधुरे पड़े मल्टी पर्पज इंडोर हॉल का काम जल्द शुरू हो सकेगा। इसके लिए राज्य सरकार नेआरएसआरडीसी को बजट जारी कर दिया है।
महाराणा प्रताप खेल गांव के खेल अधिकारी ललितसिंह झाला के अनुसार राज्य सरकार ने मल्टी पर्पज इंडोर हॉल के अधुरे काम को पूरा करने 4 करोड़ रूपए जारी कर दिए है। अगले सप्ताह काम शुरू होने की उम्मीद है। इस मामले में कलेक्टर ताराचंद मीणा भी लगातार प्रयासरत थे। मीणा ने मल्टी पर्पज इंडोर हॉल का काम पूरा करने बजट जारी करने की तरफ जयपुर के उच्च अधिकारियों का ध्यान दिलाया था। अब आरएसआरडीसी को बजट जारी होने से जल्द ही इस खेल सुविधा के पूरा होने की उम्मीद बंधी है।
24 करोड़ का प्रोजेक्ट, अभी तक ढांचा तैयार हुआ
करीब 24 करोड़ की लागत से बन रहे इस मल्टी पर्पज इंडोर हॉल का काम बजट के अभाव में लंबे समय से अटका पड़ा था। इसके निर्माण पर अब तक करीब 9 करोड़ रूपए खर्च हो चुके है। इसके निर्माण पर 14 करोड़ राज्य सरकार व 10 करोड़ केंद्र से देना तय हुआ था।
खिलाडिय़ों को एक ही छत के नीचे मिलेगी कई खेल सुविधाएं

मल्टी पर्पज इंडोर हॉल के बनने से खिलाडिय़ों को बालीबॉल, बास्केट बॉल,हैंडबॉल, जुड़ो, बेडमिंटन, टेबल टेनिस, इंडोर कबड्डी जैसी खेल सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेगी। इसका करीब पांच से इंतजार बना हुआ है। इस हॉल में करीब पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।



