AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: सवारियों से भरी पिकअप खाई में गिरी, 5 की मौत: रिश्तेदार के सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे

Lucky Jain by Lucky Jain
April 13, 2022
Reading Time: 1 min read
four died and 15 injured in pickup accident at nandeshma road nai udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। पिकअप में फंसे बच्चे और महिलाओं को देखकर ग्रामीण बचाने दौड़े। पुलिस के जवान अंधेरे में ही खाई में उतर गए और ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकाला।

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के नाई थाना क्षेत्र के नांदेश्वर मोड़ पर बुधवार रात करीब 8 बजे सवारियों से भरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं 2 लोग गंभीर घायल है। पिकअप में करीब 20 से 22 लोग सवार थे, सभी सवारियां घायल हुई हैं, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी हैं।

थानाधिकारी सबीर खां ने बताया कि पिकअप सवार ज्यादातर सवारियां आपस में रिश्तेदार हैं और गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के बारापाल के पास खरपीणा गांव के रहने वाले हैं। ये सभी नाई थाना क्षेत्र के अलसीगढ़ के पास कालीवास गांव में रिश्तेदार के यहां सगाई कार्यक्रम में आए थे। सगाई कार्यक्रम होने के बाद शाम को सभी पिकअप से वापस खरपीणा लौट रहे थे।

अंधेरे में खाई में उतरे पुलिस जवान, पिकअप के नीचे दबे बच्चों सहित घायलों को निकाला
four died and 15 injured in pickup accident at nandeshma road nai udaipur -1 -2

घायल युवती ने बताया कि पिकअप चालक ने शराब पी हुई थी और वह बहुत तेज गति में गाड़ी चला रहा था। नांदेश्वर मोड़ के पास तेज गति होने से पिकअप गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे खड़े सब्जी के ठेलों को चपेट में लेते हुए 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पिकअप में करीब 20 लोग बैठे थे। हम सभी सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे और खरपीणा जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि पिकअप के नीचे दबने से 4 की मौके पर ही मौत हो गयी, एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 2 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अंधेरा होने से लोगों को रेस्क्यू करने में काफी समस्या आ रही थी। पुलिस जवान खाई में उतरे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पिकअप के अंदर से निकाला। कुछ लोग पिकअप के नीचे दब गए थे, जिन्हें बमुश्किल निकाला जा सका। सभी घायलों को एमबी अस्पताल भेजा गया।

five died and 15 injured in pickup accident at nandeshma road nai udaipur
four died and 15 injured in pickup accident at nandeshma road nai udaipur -1
Tags: accident in udaipurar live newsfive died in pickup accident udaipurrajasthan newsroad accidentUdaipur accident newsudaipur nai accidentUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .