AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

देवघर त्रिकुट रोपवे हादसाः सेना ने 46 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला, 2 लोगों की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
April 12, 2022
Reading Time: 1 min read
two died and 46 rescued in deoghar ropeway accident


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवघर,(एआर लाइव न्यूज)। देवघर के त्रिकुट पर्वत पर रोपवे हादसे के बाद चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार दोपहर को समाप्त हो गया। वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और आर्मी के जवानों ने लगातार 45 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 46 लोगों को सुरक्षित निकाला। इस दौरान नीचे गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी। सेना ने सोमवार को 32 लोगों को एयरलिफ्ट किया थाए जबकि मंगलवार को 14 लोगों को रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार त्रिकुट पर्वत पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर एक बुजुर्ग को सुरक्षित तरीके से एयरलिफ्ट किये जाने के साथ समाप्त हो गया। सोमवार को युवक राकेश मंडल को हेलिकॉप्टर के ऊपर खींचे जाने के दौरान सेफ्टी बेल्ट टूट जाने से वह डेढ़ हजार फीट नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं मंगलवार को एक महिला शोभा देवी रस्सी के सहारे जमीन पर उतारे जाने के दौरान गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गई, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

बता दें कि देवघर के त्रिकूट पर्वत पर रविवार शाम करीब पांच बजे रोपवे का सैप टूट जाने से करीब 23 ट्रॉलियों पर सवार कुल 76 लोग पहाड़ी और खाई के बीच हवा में फंस गये थे। सेना ने 28 लोगों को रविवार को सुरक्षित निकाल लिया था, जबकि 46 लोगों को सोमवार और मंगलवार को रेस्क्यू कर लिया गया। जबकि एक महिला और एक युवक की गिरने से मौत हो गयी।

Tags: ar live newsdeoghar ropeway accidentnational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .