उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक होम्योपेथी चिकित्सा महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव रिद्म-2022 में कॉलेज स्टूडेंट खूब थिरके।
कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, कुल प्रमुख बीएल गुर्जर ने रिद्म 2022 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कॉलेज छात्र-छात्राओं ने पंजाबी व रिमिक्स गानों पर प्रस्तुतियां देकर अतिथियों से भी खूब तालियां बटौरी। हूटिंग के बीच भावी होम्योपेथी चिकित्सकों ने राजस्थानी गीतों पर भी एक से बढक़र एक शानदार प्रस्तुतियां दी। महाविद्यालय द्वारा आयोजित सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेलकूद प्रतियोगिता 2021-22 में विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। पीठ स्थविर डॉ. कौशल नागदा, डबोक थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास, प्राचार्य डॉ. अमिया गोस्वामी, डॉ.एसबी नागर, डॉ. राजन सूद, डॉ. बबीता रशीद, डॉ. लीली जैन, डॉ.संतोष लाम्बा भी मौजूद थे।
विद्यार्थी को किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान होना भी जरूरी

सांरगदेवोत ने कहा कि वार्षिकोत्सव समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा को उभारने का सशक्त माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम होना बहुत जरूरी है। खेलकूद प्रतियोगिता में भी सभी को भाग लेना चाहिए। उन्होने कहा कि विद्यार्थी को किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान होना भी जरूरी है। विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा आयोजित हर प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए, हार-जीत कोई मायने नहीं रखती।



