उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ सहित प्रदेश में तेज गर्मी का असर बना हुआ है। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी से लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। कई जगह लू चलने आमजन और ज्यादा प्रभावित नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात उदयपुर में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा। जो कि अप्रैल मेंं औसत न्यूनतम तापमान से 3 डिग्री अधिक है। जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा था। न्यूनतम तापमान मेंं भी बढ़ोतरी होने से लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
लू की संभावना, सावधानी बरते

मौसम विभाग लू की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने चेता भी रहा है। मौसम विभाग के अनुमान अनुसार 11 अप्रैल से पश्चिमी हवाओं का असर कम होने से राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग में सोमवार व मंगलवार को 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।
इन शहरों में दिन का तापमान 41 डिग्री से ऊपर

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को चित्तौडग़ढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, जालौर, सिरोही,अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, जयपुर, पिलानी, सीकर, कोटा, बारां, बूंदी, बाड़मेर, पाली, जैसलमेर, जोधपुर फलौदी, बीकानेर,चूरू, श्रीगंगानगर, धौलपुर, नागौर, टोंक, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर व करौली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री या इससे अधिक रहा।



