AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सड़क पर लटक रहे बिजली के तारों से बस में दौड़ा करंट: तीन की मौत, 5 गंभीर

Lucky Jain by Lucky Jain
April 5, 2022
Reading Time: 1 min read
सड़क पर लटक रहे बिजली के तारों से बस में दौड़ा करंट: तीन की मौत, 5 गंभीर


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जैसलमेर,(एआर लाइव न्यूज)। जैसलमेर में पोलजी की डेरी के पास मंगलवार सुबह एक निजी यात्री बस सड़क पर लटक रहे बिजली के तारों के चपेट में आ गयी। तार जैसे ही बस के संपर्क में आए बस में करंट दौड़ गया। हादसे में दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग की स्थिति गंभीर बनी हुई है, बस में तड़पते लोगों को देख आस-पास ग्रामीण मदद को दौड़े।

स्थानीय लोगों के अनुसार खींया और खुईयाला गांव के मेघवाल समाज के लोग निजी बस से संत सदाराम के मेले में लोकदेवी के दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय कुछ लोग बस की छत पर बैठ गए। दुर्घटना वाली जगह पर रोड निर्माण कार्य चल रहा है, सड़क पर लटके तारों के संपर्क में आने से बस की छत पर बैठे लोग करंट लगने से झुलस गए, जबकि कुछ लोग जान बचाने के लिए बस की छत और खिड़कियों से कूद गए।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय जवाहर चिकित्सालय पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 60 से 70 लोग मौजूद थे, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं 5 की हालत गंभीर बनी हुई है, मृतकों में दो सगे भाई हैं।

बस हादसे की जांच के आदेश

MOKSHI best appliances for better india

घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर प्रतिभा सिंह, विधायक रुपाराम धणदे, कांग्रेस अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पुलिस एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी जवाहर चिकित्सालय पहुंचे। कलेक्टर प्रतिभा सिंह ने कहा कि हादसे की जांच करवा रहे हैं। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: bus electric currentcurrent in passenger bus touched electric wirejaisalmer newsrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .