AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

मुख्यमंत्री ने मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट को दिखाई हरी झंडी

Lucky Jain by Lucky Jain
April 4, 2022
Reading Time: 1 min read
मुख्यमंत्री ने मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट को दिखाई हरी झंडी


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को सचिवालय परिसर से राजस्थान पुलिस की मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस आधुनिकीकरण योजना वर्ष 2021-22 में एमआईयू के लिए 9 करोड़ 97 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दी गई है।

करीब 71 एमआईयू वैन पुलिस को सौंपी जाएगी। इनमें से अभी तक 48 एमआईयू पुलिस को प्राप्त हो चुकी हैं। ये एमआईयू वैन जिला मुख्यालय से दूर स्थित थानों में उपयोग में लाई जाएंगी। इनकी सहायता से दूरस्थ स्थानों पर होने वाली घटनाओं में त्वरित कार्यवाही की जा सकेगी और अनुसंधान में लगने वाला समय भी बचेगा।

पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने बताया कि एमआईयू उपलब्ध होने से जांच अधिकारी त्वरित गति से मौके पर पहुंचेंगे और गैजेट्स की मदद से मौके पर ही अनुसंधान किया जा सकेगा। इससे गवाहों को बुलाना नहीं पड़ेगा और जांच का औसत समय कम होने के साथ ही इन्वेस्टिगेशन क्वालिटी में भी सुधार होगा।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष महादेव सिंह खण्डेला, मुख्य सचिव श्रीमती ऊषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अभय कुमार, डीजी इंटेलीजेंस उमेश मिश्रा, एडीजी पुलिस प्लानिंग एवं आधुनिकीकरण गोविंद गुप्ता, एडीजी क्राइम आरपी मेहरड़ा एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #CMAshokGehlot#CMgahlot#JaipurPolice#rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .