AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

श्रीलंका आर्थिक संकट: राष्ट्रपति ने देश में आपातकाल घोषित किया

Lucky Jain by Lucky Jain
April 2, 2022
Reading Time: 1 min read
sri lanka economic crisis president gotabaya announced emergency in country


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है, जिसके विरोध में हिंसक विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं, इसी बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने शुक्रवार रात पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। आपातकाल के बीच सख्त कानून लागू रहेंगे, आदेश में कहा गया है कि देश की सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के रखरखाव के लिए ये फैसला लिया गया है।

आपातकाल के एलान के बाद ही देश में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। यहां तक कि आमजन जरूरत के सामान खरीद सकें, इसके लिए दुकानें भी सेना की निगरानी में ही खुली हैं।

भारत ने श्रीलंका को 40 हजार मिट्रिक टन डीजल की खेप सौंपी

श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने 40 हजार मिट्रिक टन डीजल भेजा है। आज भारतीय उच्चायुक्त ने कोलंबो में ऊर्जा मंत्री गामिनी लोकुगे को 500 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट के जरिए भारतीय सहायता के तहत 40,000 मीट्रिक टन डीजल की एक खेप सौंपी है।

इस बीच, श्रीलंका में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी लंका आईओसी ने कहा है कि वह बिजली की कमी को कम करने के लिए 6000 मीट्रिक टन ईंधन की आपूर्ति करेगी।

आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका के लोग सड़कों पर कर रहे प्रदर्शन

श्रीलंका में गहराते आर्थिक संकट के खिलाफ लोगों का गुस्सा चरम पर है। गुरुवार को विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ कई घंटों तक झड़प हुई थी। देश में बिगड़ते हालात को देखते हुए ही वहां आपातकाल घोषित कर दिया है।

Tags: corona in sri lankaemergency in sri lankainternational newssri lanka economic crisissri lanka president gotabaya

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .