AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चेतावनी के बावजूद सरकारी जमीन पर बना दिए पक्के मकान,यूआईटी ने चलाए बुलडोजर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 1, 2022
Reading Time: 1 min read
चेतावनी के बावजूद सरकारी जमीन पर बना दिए पक्के मकान,यूआईटी ने चलाए बुलडोजर


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। यूआईटी टीम ने शुक्रवार को अंबेरी व ढिकली क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए। इनमें करीब 20 पक्के मकान शामिल थे। किसी ने एक कमरा तो किसी ने दो कमरे बनाकर कब्जा कर रखा था
यूआईटी सचिव अरूण हसीजा ने बताया कि राजस्व ग्राम अम्बेरी के आराजी संख्या 1613 नगर विकास प्रन्यास की खातेदारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कमरे और बाउण्ड्री बनाकर कब्जे कर लिए थे। जानकारी में आने पर इन लोगों को यूआईटी ने कई बार चेताया और निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी। उसके बावजूद इन लोगोंं ने निर्माण जारी रखा। राजस्व ग्राम ढिकली के आराजी संख्या 4083 पर बनी पक्की बाउंड्री को भी तोड़ा गया।

कुछ लोग रात के अंधेरे में निर्माण कर रहे थे

सचिव अरूण हसीजा ने बताया कि कुछ लोग रात के अंधेरे में निर्माण कर रहे थे ताकी किसी की नजर नहीं पड़े। कुछ लोग नीवें भरकर पक्का निर्माण की तैयारी में भी थे। शुक्रवार को यूआईटी टीम ने बुलडोजर चलाकर इनको ध्वस्त किया। राजस्व ग्राम अम्बेरी के आराजी संख्या 1946 पर भी कुछ लोगों ने यूआईटी की जमीन पर कब्जे कर पक्के निर्माण कर लिए थेे। इनको भी ध्वस्त किया गया।

दोपहर तक चले बुलडोजर

MOKSHI best appliances for better india

यूआईटी तहसीलदार भागीरथ सिंह के नेतृत्व में सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली कार्रवाई में करीब 20 पक्के मकान व 10 जगह बाउंड्रीवाल का तोड़ा गया। मौके पर रेवेन्यू इंस्पेक्टर गणपत शर्मा, चिरन्तन शर्मा, दूलीचन्द शर्मा, नरेश कुदाल,पटवारी लक्ष्मण माली,क्षेत्रीय अभियंता आशीष कुमावत व योगेश कराडीया भी मौजूद थे।

Tags: Collector udaipur tara chand meenaudaipur UIT Secretary Arun Hasijauit udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .