AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अलवर के सरिस्का जंगल में लगी आग, हजारों वन्य जीव संकट में

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 29, 2022
Reading Time: 1 min read
अलवर के सरिस्का जंगल में लगी आग, हजारों वन्य जीव संकट में


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सेना के दो हेलिकॉप्टर, वन कर्मी और ग्रामीण लगे हुए आग बुझाने में

अलवर(एआर लाइव न्यूज) सरिस्का के जंगल में लगी आग ने छोटे मोटे हजारों वन्य जीवों को संकट मेंं डाल रखा है। भारतीय वायु सेना के दो हेलिकॉप्टर की मदद भी ली जा रही है,लेकिन आग बड़े क्षेत्र में फैलने से चिंता बढ़ी हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खूद बचाव कार्य पर नजर रखे हुए है।
बचाव राहत में लगेे दो हेलिकॉप्टर आसमान से पानी का छिड़काव कर रहे है। ग्रामीणोंं के साथ ही 250 से अधिक वन कर्मी भी आग पर काबू पाने में लगे हुए है। लेकिन मंगलवार देर रात तक भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। वन्य जीव क्षेत्र में लगी यह आग हवा के साथ और ज्यादा फैलने से इस पर काबू पाने में परेशानी आ रही है।

आग से वन्यजीवों को नुकसान होने की कोई सूचना नहीं

हालांकि अभी इस आग से वन्यजीवों को नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है, न ही राज्य सरकार या प्रशासन ने इस मामले में कोई अधिकृत सूचना जारी की है, लेकिन इस क्षेत्र में विचरण करने वाले बाघ, बाघिन और उनके शावक के साथ ही इस जंगल मेंं मौजूद पैंथर, हिरण, सांभर, चीतल, नीलगाय और रेंगने वाले जीवों सहित हजारों वन्य जीवों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।

आग पर बुधवार तक काबू पा लिया जाएगा : गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार रात बयान जारी किया है कि सरिस्का जंगल में लगी आग पर नियंत्रण के प्रयास चल रहे है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार समन्वय कर कार्य कर रही है। भारतीय वायु सेना के दो हेलिकॉप्टर भी आग बुझाने में लगे हुए है। आग काफी हद तक नियंंत्रण में आ गई है। इस पर बुधवार तक काबू पा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बयान में यह भी कहा है कि राहत की बात यह है कि जनहानि और वन्यजीव की हानि की सूचना नहीं मिली है।

Tags: Fierce fire in Sariska Tiger ReserveSariska Tiger Reserve Forest

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .