AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

केजरीवाल की ”आप पार्टी” दिल्ली मॉडल पर राजस्थान में चुनाव लडऩे की तैयारी में

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 26, 2022
Reading Time: 1 min read
केजरीवाल की ”आप पार्टी” दिल्ली मॉडल पर राजस्थान में चुनाव लडऩे की तैयारी में


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश प्रभारी बोले, हमारा मजाक बनाने वालों को जनता दे रही जवाब

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने वाली अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने अब 2023 में होने वाले चुनाव को देखते हुए राजस्थान पर भी ध्यान केंद्रीत कर दिया है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी राजस्थान में भी सरकार बनाएगी। यहां की जनता भी कांग्रेस और भाजपा का विकल्प चाह रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भारी बहुमत से सरकार बनी है और अब आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल पर राजस्थान में तैयारी शुरू कर रही है। रविवार को जयपुर में हो रहे सम्मलेन से इसकी शुरूआत होगी। हमारा अगला लक्ष्य मिशन 2023 के रूप में राजस्थान में सरकार बनाना है। दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को राजस्थान में भी गांव-गांव तक पहुंचाने का हमारा संकल्प है।

कल तक हमारा मजाक बनाते थे, आज दो राज्यों में हमारी सरकार है

संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में बड़ी बड़ी पार्टिया आम आदमी पार्टी के सामने टिक नहीं पायी। कई नेता कल तक हमारा मजाक बनाते थे, जनता ने उसी आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में सरकार बनाई है। हमारी मजाक बनाने वालों को जनता जवाब दे रही है। हमारी मजाक बनाने वालों को यह समझना होगा कि जब झाड़ू लगती है तो तिनका नहीं बचता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अच्छी छवि वाले नेता हमारी पार्टी में आना चाहे तो उनका स्वागत है।

Tags: arvind kejriwalarvind kejriwal in punjabdelhi cm arvind kejriwal

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .