AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

पोपलिटियल ऑर्टरी में खून के थक्के हटाकर डॉक्टर्स ने बचाया जीवन

Lucky Jain by Lucky Jain
March 24, 2022
Reading Time: 1 min read
blood clotting in popliteal artery udaipur ananta hospital doctors team operate and treat


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
अनंता की टीम ने के प्रयास से युवक का पैर कटने से बचा
चिरंजिवी योजना में मिला लाभ

राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। अनंता अस्पताल की आर्थोपेडिक एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग की टीम ने हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक का समय रहते उपचार कर पैर कटने से बचा लिया है।

अनंता हॉस्पिटल के एक्सक्यूटिव डारेक्टर डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व राजसमंद जिले के बरार निवासी पूनम सिंह गंभीर घायल हो गए थे। हादसे में पैर की ऐसी हालत हो गयी थी कि डर था कि कहीं पूनम सिंह को बचाने के लिए पैर काटना न पड़ जाए। परिजन पूनम सिंह को अनंता हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टर्स की टीम ने जांच में पाया कि पैर फ्रैक्चर होने के साथ ही घुटने में चोट लगने के कारण घुटने की हड्डी खिसक गई और पैर को रक्त प्रवाह करने वाली मुख्य धमनी क्षतिग्रस्त हो गई।

इमरजेंसी में मरीज आने पर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कुनाल राजा और प्लास्टिक सर्जन डॉ. भारत अग्रवाल ने पाया कि पोपलिटियल आर्टरी में खून के थक्के जम गए है। ऐसे में टीम ने मिलकर मुख्य धमनी पोपलिटियल आर्टरी को रिपेयर किया एवं खिसकी हुई हड्डी को स्क्रू व पेचों से पिक्स किया। इससे पैर में खून का प्रवाह चालू हो गया और पूनम सिंह का पैर काला पड़ने और कटने से बचाया जा सका।

पूनम सिंह का इलाज राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में पूरी तरह से निशुल्क किया गया। इस दौरान एनेथेसिस स्पेशलिस्ट डॉ. साक्षी अरोड़ा, नर्सिंग स्टाफ आदि का काफी सहयोग रहा।

Tags: ananta hospital rajsamandananta hospital udaipurblood clotting in popliteal arterypopliteal artery blood clottingrajsamand news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .