AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में बनेगा ट्राइबल म्यूजियम

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 23, 2022
Reading Time: 1 min read
उदयपुर में बनेगा ट्राइबल म्यूजियम


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पर्यटन विकास को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की मौजूदगी हुई बैठक

नई दिल्ली(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में पर्यटन विकास को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
ओम बिड़ला ने कहा कि हाल ही में बिहार यात्रा के दौरान उन्होंने पटना में बने म्यूजियम को देखा थाए जिसमें कलिंगढ, मगध तथा अशोक कालीन संपदाओं को बेहद सहेज कर रखा गया है, यह सब चीजें उस समय के गौरव को दर्शाती हैं। राजस्थान का इतिहास भी अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है। इसके बारे में भी अधिक से अधिक लोग जानें। इसके लिए जयपुर में भी अन्तरराष्ट्रीय स्तर का म्यूजियम बनवाने का प्रस्ताव राज्य सरकार तैयार कर केंद्र सरकार को भेजे।

बिड़ला ने कहा कि उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर क्षेत्रों में हमें समृद्ध आदिवासी संस्कृति देखने को मिलती है,आदिवासियों की परम्पराओं, उनकी वेशभूषा, उनके जीवन से जुड़ी चीजों के बारे में भी पर्यटकों की रूचि रहती है इनको भी दुनिया में पहचान दिलाने के लिए उदयपुर में ट्राइबल म्यूजियम बनाया जाने की आवश्यकता है। बैठक में पर्यटन सचिव अरविंद सिंह, कला संस्कृति सचिव गोविंद मोहन राजीव दत्ता, उदयपुर से पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता सहित राजस्थान के कई अधिकारी मौजूद थे।

बेणेश्वर धाम के विकास पर भी हुई चर्चा

बैठक में बांसवाड़ा क्षेत्र में स्थित बेणेश्वर धाम में पेनोरामा विकसित करने तथा मानगढ़ स्थित गोविंद गुरू धाम को भी पर्यटन के नक्शे पर लाने तथा मॉन्यूमेंट मित्र योजना के तहत प्रदेश के स्मारकों के संरक्षण व जैसलमेर में डेजर्ट ट्यूरिज्म को प्रोत्साहन देने तथा स्पेशल ट्यूरिज्म जोन स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी.किशन रेड्डी तथा संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार राजस्थान में पर्यटन के विकास के लिए राज्य सरकार से जो भी प्रस्ताव आएंगे उन्हें केंद्र सरकार प्राथमिकता से स्वीकृत करने का प्रयास करेगी।

मावली-मारवाड़ मीटर गेज ट्रैक पर चलेे सफारी ट्रैन

आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ द्वारा मावली-मारवाड़ मीटर गेज सेक्शन पर कामलीघाट से फुलाद के बीच पर्यटन के लिए सफारी ट्रेन चलाने के सुझाव पर बिड़ला ने आश्वस्त किया है कि वे इस बारे में रेल मंत्री से बात करेंगे। ताकि इस ट्रेन का संचालन सितंबर से ही प्रारंभ हो सके। इसके अलावा मारवाड़ जंक्शन से कामली घाट के बीच हेरीटेज रेल नेटवर्क विकसित करने में भी केंद्र सहयोग करेगा। राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बजट में टूरिज्म को इंडस्ट्री का दर्जा दिया है उसके बाद राजस्थान मे ट्यूरिज्म की गतिविधियां काफी बढ़ गई है।

Tags: om birlaTribal Museum in Udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .