AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हृदय रोगियों के निशुल्क उपचार के लिए राज्य सरकार ने किया एमओयू

Lucky Jain by Lucky Jain
March 23, 2022
Reading Time: 1 min read
rajasthan government MOU with prashanti medical services and research foundation for patient free heart surgery


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान सरकार ने ह्दय रोगियों के निशुल्क उपचार के लिए गुजरात के प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च फाउंडेशन के साथ एमओयू किया है। मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और गुजरात के प्रशान्ती मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च फाउंडेशन के बीच एमओयू हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि इस एमओयू के जरिए आगामी 2 वर्ष में हृदय में छेद की समस्या, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, हृदय की जन्मजात समस्या, सीएबीजी, पीडीए, वीसएसडी, एमवीआर आदि हृदय रोगों से पीड़ित प्रदेश के 1 हजार रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन करने का लक्ष्य है।

राज्य सरकार इन रोगियों को अस्पताल तक आने-जाने की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 हजार रूपए वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने इस नेक काम के लिए संस्था को साधुवाद भी दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि परिवहन व्यय के रूप में दी जाने वाली यह राशि रोगियों एवं उनके परिजनों को गुजरात जाने के पूर्व दी जाए।

इस दौरान राज्य सरकार की ओर से निदेशक जनस्वास्थ्य वी.के. माथुर और प्रशान्ती मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च फाउण्डेशन फाउण्डेशन की ओर से मैनेजिंग ट्रस्टी हरीश भिमानी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

2019 से 2021 के बीच राज्य के 304 रोगियों की हुई निशुल्क सर्जरी

गुजरात की चैरिटी संस्था प्रशान्ती मेडिकल सर्विसेज एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन विगत 21 वर्षों से सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल गुजरात में निर्धन एवं जरूरतमंद रोगियों को बिना किसी लाभ के चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

पूर्व में भी इस संस्था के माध्यम से वर्ष 2019 से 2021 के दौरान 304 रोगियों की निशुल्क सर्जरी की गई और राज्य सरकार ने इन रोगियों के आने-जाने का किराया मुख्यमंत्री सहायता कोष से वहन किया। अब आगामी दो वर्ष के लिए पुनः एमओयू किया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा, शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री आशुतोष एटी पेंडनेकर, मिशन निदेशक नेशनल हैल्थ मिशन डॉ. जितेन्द्र सोनी सहित फाउण्डेशन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags: CM Ashok Gehlotfree heart surgeryMOU for Health Services in rajasthanprashanti medical services and research foundationRajasthan MOU for Health Servicessatya sai heart hospital gujarat

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .