भोपाल/उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भोपाल में हुई 32वीं राष्ट्रीय कायाकिंग एवं कैनोइंग सीनियर व जूनियर प्रतियोगिता में उदयपुर के प्रतिभागियों ने रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले सहित राजस्थान का मान भी बढ़ाया है।
राजस्थान कायाकिंग एवं कैनोइंग संघ के सचिव महेश पिम्पलकर ने बताया की भोपाल में 16 मार्च को हुई 32वी राष्ट्रीय कायाकिंग एवं कैनोइंग सीनियर जूनियर प्रतियोगिता में उदयपुर की तनिष्क पटवा ने 500 मीटर कायाक के1 रेस में राजस्थान के लिए 1 कास्य और के 1 5 किलोमीटर की रेस में रजत पदक जीता ।

भारतीय ड्रैगन बोट चेयरपर्सन एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के तैराकी प्रशिक्षक दिलीप सिंह चौहान ने बताया की तनिष्क पिछले कई वर्षो से कायाकिंग प्रशिक्षण प्रशिक्षक निश्चय सिंह चौहान की देख-रेख में कर रही है और इस प्रतियोगिता से पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर की कायाकिंग प्रतियोगिता में कई पदक अर्जित कर चुकी है।

तनिष्क पटवा के उदयपुर लौटने पर भारतीय ड्रैगन बोट के चेयरपर्सन दिलीप सिंह चौहान, राजस्थान कायकिंग संघ के उपाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, अध्यक्ष आरके धाभाई, चेयरमैन कैनो स्प्रिंट पियूष कच्छावा, चेयरमैन स्टैंडप पैडलिंग नवल सिंह चुण्डावत, चेयरमैन कैनो पोलो वीरम देव सिंह कृष्णावत, तैराकी प्रशिक्षक रणवीर सिंह जोलावास, चेयरमैन कैनो सलालूम तुषार मेहता, उपाध्यक्ष भगवान स्वरुप वैष्णव, कायाकिंग प्रशिक्षक निश्चय सिंह चौहान, दीपक गुप्ता, किशन गायरी, त्रिलोक वैष्णव एवं कुलदीपक पालीवाल के साथ शहर के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।



