उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान पुलिस की एसओजी टीम ने वन्यजीवों के अंगों की तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए एक पुलिस सब इंस्पेक्टर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30 किलो वजनी 35 बड़े हाथी दांत, हाथी दांत का 165 ग्राम पाउडर, 6 कारतूस सहित लोडेड रिवाल्वर, और डेढ़ लाख रूपए बरामद किए हैं।
एसओजी एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि हरदोई उत्तर प्रदेश निवासी नाजुदीन खां पुत्र राजु खां, नादीर अली उर्फ शाहरूख खां पुत्र आशिक अली, गुलाम पुत्र नाजुदीन खां को गिरफ्तार किया गया है। नाजुदीन खान उत्तर प्रदेश में पुलिस सब इंस्पेक्टर है और हरदोई जिले के पुलिस लाइन में तैनात है। आरोपियों के कब्जे से 35 बड़े हाथी दांत, हाथी दांत का 165 ग्राम पाउडर, एक लोडेड रिवाल्वर 06 कारतुस और डेढ़ लाख रूपए बरामद किए हैं। यह कार्यवाही एसओजी टीम ने वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के साथ मिलकर की है।

एसओजी को सूचना मिली थी कि जालुपुरा क्षेत्र में कुछ लोग काले रंग की स्कॉर्पियो कार में हांथी दांत या शेर-बघेरे की खाल लेकर घूम रहे हैं और बेचने की फिराक में हैं। इस पर टीम ने क्षेत्र में दबिश दी और नाकाबंदी कर गाड़ी को रोका। गाड़ी की चेकिंग की तो आरोपियों के कब्जे से हाथी दांत और अवैध रिवॉल्वर व कैश बरामद हुआ
यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक गजेन्द्र शर्मा, हेडकांस्टेबल नारायण लाल, प्रेम सिंह, कांस्टेबल प्रवीण कुमार शर्मा, महावीर, कुलदीप, गोवर्धन, भुपेन्द्र, महिराम की टीम ने की है।



