AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव : 4 में भाजपा तो 1 में आप की सरकार

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 10, 2022
Reading Time: 1 min read
5 राज्यों  में विधानसभा चुनाव : 4 में भाजपा तो 1 में आप की सरकार


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस चारों खानों हुई चित

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव के गुरूवार को आए चुनाव परिणाम ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। दूसरी तरफ भाजपा की बल्ले बल्ले हो गई तो आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपनी नई राजनीतिक ताकत दिखा दी।

एक ही दिन में पांच राज्यों में हुई विधानसभा चुनावों की मतगणना में भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, मणिपुर में बहुमत हासिल किया है। इसके अलावा गोवा में भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां भी भाजपा की सरकार बनना तय है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर यहां अपनी राजनीतिक ताकत दिखा दी। दिल्ली राज्य की कमान संभाल रही आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविंद केजरीवाल ने कहीं न कहीं राजनीतिक पार्टियों को संकेत दे दिया है कि हमने दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी सत्ता पर काबिज होने की राह पकड़ ली है।

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम

उत्तर प्रदेश : 403 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा 255 सीट जीत चुकी है, बहुमत के साथ यहां भाजपा की सरकार बनेगी। सपा ने 111 सीटेंं जीती है। अपना दल ने 12, राष्ट्रीय लोकदल ने 8, एनआइएसएचएडी पार्टी ने 6 सीट, एसबीएसपी ने 6, कांग्रेस ने 2, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने 2 और बसपा ने 1 सीट जीती है।

पंजाब : भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार पंजाब में कुल 117 सीटों पर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी 92 सीटें जीत कर सत्ता पर काबिज हुई है। जबकि कांग्रेस को 18, शिरोमणी अकाली दल ने 3, भाजपा को 2 सीटें,बसपा और निर्दलीय को 1-1 सीट मिली है।

मणीपुर : कुल 60 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा 32 सीटें जीत चुकी है यहां भाजपा की सरकार बनेगी। यहां एनपीपी 7 सीटें जीत चुकी है। जनता दल 6 सीटेंं जीत चुकी है। कांग्रेस 5, एनपीएफ 5, केपीए 2 सीटें जीत चुकी है। जबकि 3 सीटें निर्दलीयों ने जीती है।

गोवा : यहां 40 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा 20 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है और इसकी सरकार बन रही है। कांग्रेस 11, निर्दलीय 3, आम आदमी पार्टी 2, महाराष्ट्रवादी धुमंतक 2 और गोवा फॉरवर्ड पार्टी 1, आजीपी को 1 सीट मिली है।

उत्तराखंड : 70 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा 47 सीटें जीत हासील कर सत्ता पर काबिज हो रही है। जबकि कांग्रेस ने 19 सीटें ही जीती हैं। । बहुजन समाज पार्टी ने 2 और 2 सीट निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीती हैं।

Tags: AAPaap in punjabarvind kejriwalgoa election 2022 resultmanipur election 2022 resultpunjab election 2022 resultup cm adityanath yogiup election 2022 resultuttarakhand election 2022 result

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .