AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

यूपी में भाजपा की आंधी, नहीं चले अखिलेश और राहुल गांधी : पंजाब में आप, भाजपा-कांग्रेस साफ

Lucky Jain by Lucky Jain
March 10, 2022
Reading Time: 1 min read
election result of five state up punjab uttarakhand goa manipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव परिणाम के गुरूवार को आए रूझानों से दोपहर तक जो तस्वीर साफ हुई है, उसमें पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है, जबकि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा स्पष्ट बहुमत से सत्ता में काबिज होने को अग्रसर हो रही है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा 270 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी सपा 122 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस महज 6 सीट, जबकि बसपा 4 सीटों पर ही आगे चल रही है। एक जगह अन्य को भी बढ़त मिली हुई है। यूपी में कुल 403 सीटों पर हुए चुनाव में सरकार बनाने के लिए 202 सीटें चाहिए। ऐसे में यहां एक बार फिर भाजपा की सरकार बहुमत के साथ बननी तय है।

पंजाब में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा उलटफेर कर दिखाया है। यहां पर सभी 117 सीटों के अभी तक आए रूझान में आप पार्टी 89 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस 15 और भाजपा महज 4 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए है। पंजाब में 8 सीटों पर शिरोमणी अकाली दल और 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहा है। ऐसे में दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सत्ता पर काबिज होने जा रही है।

कहीं भी कांग्रेस बहुमत में नहीं

उत्तराखंड में कुल 70 सीटों में से 41 पर भाजपा आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस ने 26 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। यहां तीन सीटों पर अन्य निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रूझानों के अनुसार उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार ही बनती नजर आ रही है।

गोवा में 40 सीटों में से भाजपा 18 पर, कांग्रेस व सहयोगी 14 पर, टीएमसी 4 सीटों पर आगे चल रही है। गोवा में आ रहे रूझानों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस में अच्छी टक्कर बनी हुई है।

मणिपुर में 60 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा 25 पर, कांग्रेस 11 पर, एमपीपी 13 पर, जेडीयू 3 पर, जबकि 8 सीटों पर अन्य निर्दलीय बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में मणिपुर में किसकी सरकार बनेगी, स्थिति स्पष्ट नजर नहीं आ रही है।

Tags: election result 2022five state election resultGoa election result 2022Manipur election result 2022punjab election result 2022up election result 2022Uttarakhand election result 2022

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .