AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बड़ी तालाब किनारे लूट, ग्रामीण को चाकू भी मारा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 9, 2022
Reading Time: 1 min read
बड़ी तालाब किनारे लूट, ग्रामीण को चाकू भी मारा


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीड़ी मांगने के बहाने रोका और घटना को अंजाम दिया

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल बड़ी तालाब के आसपास असामाजिक तत्व लगातार सक्रिय बने हुए है। सुनसान जगह देख चाकु दिखाकर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

मंगलवार को 65 वर्षीय वरड़ा निवासी वेणीराम सुथार शहर से वैवाहिक सामग्री खरीदने के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे शहर से बड़ी तालाब किनारे होते हुए घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने वेणीराम की साइकिल रूकवायी और उनसे बीड़ी मांगी। वेणीराम ने कहा मेरे पास बीड़ी नहीं है, मैं बीड़ी नहीं पीता। इसी बीच एक बदमाश ने वेणीराम की जेब में रखा पर्स छिन लिया और अचानक एक बदमाश ने उन पर चाकू से वार कर दिया। इससे वेणीराम के हाथ पर घाव हो गया।

घटना के बाद बदमाश मौके से भाग गए जबकि वेणीराम ने अस्पताल पहुंचकर इलाज करवाया। घटना के बाद वेणीराम ने अंबामाता थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

दिन दहाड़े प्रमुख पर्यटन स्थल पर हो रही ऐसी वारदातें

वरड़ा सरंपच दुल्हेसिंह और बड़ी सरपंच मदन पंडित ने इस प्रकार की घटना पर चिंता जताई है। बड़ी तालाब प्रमुख पर्यटन स्थल होने और यहां दिन में ही इस प्रकार की घटना होने से पर्यटकों पर भी असर पड़ सकता है। पूर्व में भी बड़ी तालाब किनारे चाकू दिखाकर एक युवक-युवती के साथ लूट की घटना हो चुकी है। तब बड़ी तालाब की पाल पर तत्काल अस्थायी पुलिस चौकी भी स्थापित की गई। उसके बावजूद बदमाशों पर अंकुश नहीं लग पाया है।

Tags: badi lake udaipurbahubali hill badibahubali hill udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .