AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नई सड़क बनते ही कभी सीवर तो कभी पानी की लाइन के लिए तोड़ दी जाती : सीएम गहलोत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 5, 2022
Reading Time: 1 min read
नई सड़क बनते ही कभी सीवर तो कभी पानी की लाइन के लिए तोड़ दी जाती : सीएम गहलोत


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीएम ने प्रदेश स्तरीय बैठक में जताई चिंता, समन्वय से काम के निर्देश

जयपुर (एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर में पीडब्ल्यूडी की प्रदेश स्तरीय बैठक में नई सड़कों को आए दिन तोडऩे पर नाराजगी जताई है।
सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव, मुख्य सचिव ऊषा शर्मा और पीडब्ल्यूडी के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक में गहलोत ने कहा कि कई बार नई सड़क बनने के बाद ही सीवर लाइन या पानी की पाइप लाइन डालने जैसे कार्यों के लिए सड़कें तोड़ी जाती हैं। समय पर उनकी मरम्मत भी नहीं होती है। इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए विभिन्न विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। सीएम ने नोन पेचेबल सड़कों के कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश भी दिए। गहलोत ने कहा कि खराब सड़कोंं की मरम्मत हमारी प्राथमिकता हैं।

बजट में पीडब्ल्यूडी के लिए 8860 करोड़ की घोषणाएं की है

गहलोत ने कहा कि 2022-23 के बजट में पीडब्ल्यूडी के लिए 8860 करोड़ की घोषणाएं की गई हैं। हर जिले में सड़क के तीन बड़े कार्य दिए गए हैं। नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्रों में मुख्य सड़कों की मरम्मत के लिए 1200 करोड़ रूपए की घोषणाएं भी की गई है। कलेक्टर एवं नगर परिषद/नगर पालिका के आयुक्तों के साथ मुख्य सचिव वीसी कर प्रस्ताव समय पर भेजे। प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने बताया कि बजट 2019-20 से 2021-22 की बजट घोषणाओं को सितंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बैठक में मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग संजीव माथुर, मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग) डीआर मेघवाल भी मौजूद थे।

Tags: CM Ashok GehlotCM PWD Review Meetingcs rajasthan usha sharmapwd rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .