नई दिल्ली(एआर लाइव न्यूज)। रूस और यूक्रेन के बीच जंग तेज हो गई है। वहां फंसे कई भारतीय छात्रों को भारत लाने के सरकारी प्रयास जारी है, इसी बीच सोमवार को यूक्रेन के खारकीव में भारतीय छात्र नवीन की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को कर्नाटक राज्य के हावेरी जिले के नवीन की मौत हो गई है। मंगलवार सुबह तक नवीन और उसके परिजन फोन पर संपर्क बनाए हुए थे, लेकिन नवीन घर से बाहर निकल कर कुछ दूर ही गया कि अचानक हुई गोलीबारी की चपेट में आ गया।
इस घटना की खबर मिलने के बाद से ही मेडिकल छात्र नवीन के परिवार के कई सदस्य सदमेें में है। भारत सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। विदेश मंत्रालय और विदेश सचिव लगातार यूक्रेन और रूस के राजदूतों से संपर्क बनाए हुए है ताकी समय रहते ज्यादा से ज्यादा भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रास्तों से भारत लाया जा सके।


