AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

तलवारबाजी पर हुआ एक्शन : भाजयुमो शहर अध्यक्ष सन्नी पोखरना दायित्व मुक्त

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 26, 2022
Reading Time: 1 min read


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने उठाया कदम

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा युवा मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष सन्नी पोखरना को दायित्व मुक्त कर दिया गया है। गुरुवार को पोखरना और कुछ साथियों द्वारा युवा मोर्चा के शहर महामंत्री हिमांशु बागड़ी और पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र भंडारी पर तलवारों से हमला करने के बाद मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांश शर्मा ने यह कदम उठाया है।
भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के अनुसार इस मामले में तत्काल कार्यवाही के रूप में सन्नी पोखरना पर एक्शन लिया गया है। अब इस मामले की विस्तृत जांच करवाकर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर युवा मोर्चा और प्रदेश भाजपा की तरफ से आगे की कार्यवाही भी की जाएगी। इस घटना में युवा मोर्चा का और भी कोई पदाधिकारी या कार्यकर्ता शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

भंडारी के ऑफिस के बाहर हुआ था हमला

गुरुवार को फिल्मी स्टाईल मेंं सन्नी पोखरना और उसके कुछ साथियों ने भुपालपुरा में मोर्चा के शहर महामंत्री हिमांशु बागड़ी और युवा मोर्चा के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष गजेंद्र भंडारी पर तलवारों से हमला बोल दिया था। भंडारी के ऑफिस के बाहर हुई इस घटना में बागड़ी घायल हो गए जबकि भंडारी को जान बचाकर भागना पड़ा। भंडारी ने पास ही स्थित भाजपा की एक महिला नेता के ऑफिस मेंं शरण लेकर अपने आपको सुरक्षित किया। बागड़ी ने इस मामले में भुपालपुरा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवायी है।

Tags: bjumo himanshu sharmabjumo udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .