AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ किया जंग का एलान: कीव में हुए कई धमाके

Lucky Jain by Lucky Jain
February 24, 2022
Reading Time: 1 min read
russia declares war on ukraine


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
रूस राष्ट्रपति की अमेरिका, यूएन को नाम लिए बगैर धमकी: रूस और यूक्रेन के बीच आने वालों को भुगतना होगा अंजाम

कीव,(एआर लाइव न्यूज)। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की आशंकाएं गुरूवार सुबह सच साबित हो गयीं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का एलान कर दिया है। पुतिन ने गुरूवार सुबह बयान जारी कर युद्ध का एलान किया और इसके पांच मिनट बाद ही यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई प्रांतों में 12 से अधिक धमाके हुए। राजधानी कीव पर मिसाइल अटैक भी हुआ। कीव में एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। रूसी सिपाही क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में घुस रहे हैं। बॉर्डर पर दो लाख से ज्यादा रूसी सिपाही तैनात हैं।

पुतिन ने ये ऐलान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक की बीच किया है। यह बैठक रूस-यूक्रेन तनाव पर ही चल रही है। पुतिन ने रूसी टेलीविजन पर बयान जारी करते हुए कहा कि हम यूक्रेन में स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन शुरू कर रहे हैं। जिसका मकसद डिमिलिटराइजेशन है। हमारा मकसद पूरे यूक्रेन को हथियाना नहीं है। हमारे ऑपरेशन में दखल देने वालों को अंजाम भुगतना होगा।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों का रेस्क्यू मिशन रोकना पड़ा

रूस के हमले का यूक्रेन ने भी जवाब दिया है और रूसी विमानों को मार गिराया है। यूक्रेन ने कहा कि हम इस हमले का जवाब देंगे और इस जंग को जीतेंगे। यही वक्त है, जब पूरी दुनिया को रूस को जवाब देना चाहिए और उसे रोकना चाहिए। यूक्रेन ने कहा कि हम पर तीन तरफ से रूस, बेलारुस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला हुआ है। लुहांस्क, खारकीव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर प्रांतों में हमले जारी हैं।

रूस का यूक्रेन पर हमला करने के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीयों के रेस्क्यू ऑपरेशन को भी रोक दिया गया है। यूक्रेन गई एयरइंडिया की फ्लाइट खतरे के अलर्ट के चलते वापस लौट आई है।

यूक्रेन के साथ आए ये देश

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी हमले को गलत ठहराते हुए कहा कि इस युद्ध की वजह से होने वाली मौतों और विनाश के लिए सिर्फ और सिर्फ रूस ही जिम्मेदार होगा। उन्होंने सहयोगी देशों के साथ एकजुट होकर इस हमले का जवाब देने की अपील की है। उन्होंने गुरुवार को जी-7 देशों के साथ बैठक किए जाने की जानकारी दी। इस बैठक में आगे की रणनीति पर काम हो सकता है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है यूक्रेन में जो हो रहा हैए वो उससे हैरान हैं। कि ब्रिटेन और उसके सहयोगी देश रूस की कार्रवाई का निर्णायक जवाब देंगे। बोरिस जॉनसन ने बताया कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात की है और कहा है कि रूस की इस कार्रवाई का क्या जवाब देना है। इस पर सभी सहयोगी देशों से बात करके फैसला होगा।

Tags: international newsrussia declares war on ukrainerussia ukraine war

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .