AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान बजट-2022 पेश : उदयपुर विकास प्राधिकरण बनेगा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 23, 2022
Reading Time: 1 min read
राजस्थान बजट-2022 पेश : उदयपुर विकास प्राधिकरण बनेगा


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए बुधवार को राज्य बजट पेश करते हुए उदयपुर विकास प्राधिकरण का गठन करने सहित मेवाड़ और प्रदेश के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। सीएम गहलोत ने पहली बार अलग से कृषि बजट भी पेश किया। इसमें किसान हित की कई घोषणाएं की गई है।

उदयपुर विकास प्राधिकरण बनने से नगरीय क्षेत्र के गांवों में भी नियोजित विकास तेजी से हो सकेंगे। नए पद सर्जित होने और आवश्यकता अनुसार स्टाफ की नियुक्ति होने से विकास कार्य और जनता से जुड़े काम समय पर हो सकेंगे।

14 साल पहले गया था यूडीए बनाने का प्रस्ताव

वर्तमान में उदयपुर मेंं नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए नगर विकास प्रन्यास (यूआईटी) कार्यरत है। तत्कालीन यूआईटी चेयरमैन शिवकिशोर सनाढ्य के कार्यकाल (2006 से 2008 तक) में करीब 14 साल पहले पहली बार यूआईटी से उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) के गठन का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था।

मेवाड़ के लिए ये बड़ी घोषणाएं भी हुई

  • उदयपुर में राजीव गांधी नॉलेज हब बनेगा।
  • उदयपुर के वल्लभनगर,नांदेश्मा व राजसमंद के राछेटी, साकरडा आमेट में नया औद्योगिक क्षेत्र बनेगा।
  • उदयपुर में अब दो सीएमएचओ होंगे।
  • गिर्वा में खेल स्टेडियम बनेगा।
  • खेरवाड़ा में कृषि कॉलेज खुलेगा।
  • सेमारी में एसडीओ कार्यालय खुलेगा।
  • चित्रकूट नगर भुवाणा स्थित खेलगांव में सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रेक बनेगा।
  • प्रतापनगर से बलीचा तक टू लेन रोड को फोर लेन करने और राड़ाजी चौराहा से सुभाष चौराहा, रामपुरा होते हुए सीसारमा तक एलिवेटेड रोड पर 150 करोड खर्च होंगे।
  • उदयपुर के सुपर स्पेशियलिटी विंग में सुविधाओं का विस्तार होगा।
  • मेडिकल कॉलेज मेंं सभी सात प्रकार की सुपर स्पेशियलिटी सुविधा मिलेगी।
  • बांसवाड़ा में 140 बेड का चिकित्सालय खुलेगा। इसके लिए 45 हजार 50 लाख का बजट।
  • चित्तौड़ में 315 बेड का चिकित्सालय खुलेगा,105 करोड़ खर्च होंगे।
  • बांसवाड़ा, चित्तौड़, डूंगरपुर, राजसमंद व प्रतापगढ़ में नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे।
  • उदयपुर के झल्लारा, छाणी-नया गांव व सागवाड़ा पीएससी को सीएचसी में क्रमोन्नत होंगे।
  • रावतभाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत।
  • नाथद्वारा उप जिला अस्पताल जिला अस्पताल में क्रमोन्नत।
  • चित्तौड़ में ब्लड बैंक स्थापित होगा।
  • बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में,राजसमंद के भीम में गल्र्स कॉलेज खुलेंगे।
  • रावतभाटा में स्टेडियम का विकास होगा। चौरासी में खेल छात्रावास बनेगा।
  • सभी जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन खुलेंगे।
  • चित्तौड़ को स्मार्ट सिटी बनाएंगे। चित्तौड़ जिले में उपरेड़ा,भूरकियाकलां,करसाना व आकोला में औद्योगिक क्षेत्र बनेगा।
  • चंबल नदी से बेगूं, निम्बाहेड़ा व चित्तौड़ में पेयजल परियोजना के लिए 2245 करोड़ का बजट।
Tags: CM Ashok Gehlotrajasthan budget 2022rajasthan budget 2022-23rajasthan vidhansabhastate budget rajasthan 2022

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .