AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या : शिव मोगा शहर में धारा 144 लागू

Lucky Jain by Lucky Jain
February 21, 2022
Reading Time: 1 min read
bajrang dal worker brutally killed in shivamogga karnataka


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बंगलुरू (एआर लाइव न्यूज)। कर्नाटक के शिव मोगा जिले में रविवार रात बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी गयी। इसके बाद क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इकट्ठे होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हत्या की खबर मिलते ही बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों के नेता-कार्यकर्ता इकट्ठे हो गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से शिवमोगा शहर में धारा 144 लागू कर दी गयी है और सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि शिवमोगा शहर के भारत कॉलोनी में रविवार रात बजरंगदल कार्यकर्ता 23 वर्षीय हर्ष पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने हर्ष पर चाकुओं से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।पुलिस ने बताया कि हमलावर बदमाशों के संबंध में अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

गुस्साए उपद्रवियों ने वाहनों में लगाई आग

युवक की हत्या के बाद गुस्साए उपद्रवियों ने कुछ एरिया में हंगामा किया और वाहनों को आग लगा दी। सुरक्षा व्यवस्था के चलते क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी है और भारी पुलिस जाब्ता तैनात है।

राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

Tags: bajrang dal worker brutally killed in shivamogga karnatakabajrang dal worker murderkarnataka tensionshivamogga karnataka newsshivamogga news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .