AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अहमदाबाद ब्लास्ट के 49 दोषियों में से 38 को फांसी, 11 को उम्र कैद

Lucky Jain by Lucky Jain
February 18, 2022
Reading Time: 1 min read
ahmedabad serial bomb blast case court verdict death sentence to 38 culprits


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
इतिहास में पहली बार इतने दोषियों को एक साथ फांसी की सजा सुनाई गयी है

अहमदाबाद,(एआर लाइव न्यूज)। अहमदाबाद में वर्ष 2008 में हुए सीरियल बम धमाकों से मिले जख्मों पर 13 साल बाद शुक्रवार को कोर्ट का फैसला आने के बाद मरहम लग सका। स्पेशल कोर्ट ने बम धमाकों के 49 दोषियों में 38 को फांसी की सजा सुनाई है।

इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक साथ इतने लोगों को फांसी की सजा सुनाई गयी हो। कोर्ट ने 38 को फांसी की सजा सुनाने के साथ ही 11 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। इन 11 दोषियों को इनके जीवन की आखिरी सांस तक जेल में रहना होगा।

सीरियल बम धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई थी और कई अपाहिज हो गए थे

26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर एक के बाद एक करीब 1 घंटे में 21 बम धमाके हुए थे। इन सीरियल बम धमाकों से पूरा अहमदाबाद दहल गया था। इन धमाकों में 56 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे, इनमें कई तो हमेशा के लिए अपाहिज हो गए थे। इन धमाकों ने अहमदाबाद के कई लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल कर रख दी थी।

ये धमाके आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन और सिमी से जुड़े लोगों ने किए थे। पुलिस की लंबी और गहन पड़ताल के बाद 78 आरोपियों पर मुकदमा शुरू हुआ था। सुनाई के दौरान सबूतों के अभाव में 29 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। वहीं सुनवाई पूरी होने के बाद 8 फरवरी को स्पेशल कोर्ट ने 49 आरोपियों को दोषी करार दिया था। जिन्हें आज सजा सुनाई गयी।

Tags: ahmedabad serial bomb blast 2008ahmedabad serial bomb blast case court verdictdeath sentence to 38 culprit of ahmedabad serial bomb blast

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .