गोपेंद्र नाथ भट्ट, नई दिल्ली(एआर लाइव न्यूज)। डूंगरपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य शिवेंद्र सिंह निदेशक आर वालकी की नई फिल्म “घूमर” में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करेंगे।
इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सयामी खेर मुख्य भूमिका निभा रहें हैं। फिल्म में शबाना आजमी और अंगद बेदी भी शामिल हैं। यह फिल्म अमिताभ एवं वालकी मिल कर बना रहें है। इसकी शूटिंग अभिषेक बच्चन के जन्म दिवस पर इस माह के पहले सप्ताह में शुरू हो चुकी है। शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर के अनुसार फिल्म निर्माता निदेशक वालकी ने हाल ही में विशाल भारद्वाज द्वारा निर्मित की जा रही एक फिल्म में उनकी तस्वीर देखी। जिसमें शिवेंद्र सिंह नसीरूद्दीन शाह और आदिल के साथ एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में है उसे देखकर उन्हें घूमर फिल्म में भी रोल का ऑफर दिया गया।

शिवेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआत में मैं थोड़ा संकोच में था क्योंकि अभिनय वास्तव में मेरा करियर नहीं है, लेकिन वालकी ने मुझे अपने ऑफिस में आमंत्रित किया और बताया कि फिल्म में मैंरी भूमिका शबाना जी और साईमी खेर के पात्रों से जुड़ी होगी जो कि एक अच्छी भूमिका है।
हेरिटेज फाउण्डेशन के ब्रांड एम्बेसेडर भी है अमिताभ

अमिताभ बच्चन शिवेंद्र के फिल्म हेरिटेज फाउण्डेशन के ब्रांड एम्बेसेडर है वहीं वालकी और शिवेंद्र ने पहले भी एक साथ काम किया है। उल्लेखनीय है कि शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य है। उनके पिता समर सिंह सेवानिवृत्त आईएएस है। शिवेंद्र के अंकल राजसिंह डूंगरपुर बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके है। राज्य सभा सांसद हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर के चचेरे भाई और महिपाल सिंह के भतीजे है।


