नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। यूक्रेन-रूक के बीच जारी तनाव और युद्ध की आशंका के बीच भारतीय छात्रों को यूक्रेन अस्थाई तौर पर छोड़ने की एडवाइजरी जारी कर दी गयी है। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर भारत के नागरिकों खासतौर से छात्रों को स्वदेश लौटने की सलाह दी है। यूक्रेन में करीब 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट स्टडी कर रहे हैं। जबकि अमेरिका, ब्रिटेन, नार्वे, जापान, लातविया और डेनमार्क पहले ही अपने नागरिकों को यूक्रेन से वापस आने के लिए कह चुके हैं।
किराया तीन गुना बढ़ा
यूक्रेन में मौजूद भारतीय छात्रों ने देश लौटना शुरू कर दिया है, इसी बीच फ्लाइट का किराया भी तीन गुना हो गया है। छात्रों का कहना है कि जहां फ्लाइट का किराया 70 हजार रूपए लगता था, वह अचानक बढ़कर 2 लाख के करीब पहुंच गया है।


