AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रीट मामले की सीबीआई जांच की मांग पर विधानसभा में सीएम ने दिया जवाब

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 15, 2022
Reading Time: 1 min read
रीट मामले की सीबीआई जांच की मांग पर विधानसभा में सीएम ने दिया जवाब


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष पर मुख्यमंत्री ने कटाक्ष भी खुब किए

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। रीट परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए विपक्ष की इस मांग को लेकर सदन में खूब कटाक्ष किए। हालांकि इस दौरान सदन में भाजपा के विधायक मौजूद नहीं थे।

मुख्यमंत्री गहलोत ने विधानसभा में कहा कि देश के कई राज्योंं में भी पेपर लीक हुए है, लेकिन कहीं पर भी सीबीआई से जांच की मांग नहीं हो रही, सब जानते है कि इससे भर्ती में देरी होगी। दूसरी तरफ हमारे यहां सीबीआई जांच की मांग के नाम पर तमाशा किया जा रहा है। इनकी मंशा यह है कि साल भर तक जांच पूरी नहीं हो और भर्ती टल जाए और सरकार को बदनाम करे कि ये नौकरी नहीं दे पाए है। यह इनका षडय़ंत्र है।

विपक्ष सीबीआई जांच के नाम से तमाशा कर रहा, ताकि टल जाए भर्ती

गहलोत ने कहा कि 9 फरवरी को लोकसभा में नागौर सांसद बेनीवाल ने सवाल पूछा था कि कितने केस सीबीआई को राजस्थान से पीछले दस साल में दिए गए। इसके जवाब में बताया गया कि दस साल में राजस्थान से सीबीआई को 37 केस मिले। सिर्फ 2 में इंवेस्टिगेशन हुआ, 7 क्लोजर हो गए, 27 ट्रायल के स्टेज पर है और 1 दोष मुक्त हो गया।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि अभी हमने लवली कंडारा केस, अलवर की विमंदित बच्ची का केस सहित कुछ अन्य केस में जांच के प्रस्ताव सीबीआई को दे रखे है उनके भी अभी तक कोई जवाब नहीं आए। कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत ने कहा कि पहले एफआईआर दर्ज नहीं होती थी, इसलिए आंकड़ों में क्राइम कम नजर आ रहा था। हमनें एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य किया, भले ही आंकड़े ज्यादा हो।

एसओजी की तारीफ करने वाले नेता प्रतिपक्ष ही पलट गए

मुख्यमंत्री गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को लेकर कहा कि उन्होंने (कटारिया) खूद रीट मामले की जांच को लेकर एसओजी की कार्रवाई की तारीफ की, लेकिन बाद में दबाव पडऩे पर वे पलट गए। नेता प्रतिपक्ष को तो अपनी बात पर अडिग रहना चाहिए था। गहलोत ने प्रदेश में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा नेताओं में चल रही वर्चस्व की लड़ाई पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कटारिया हो, पूनीया हो या राठौड़ साब हो। इनमें इतने साब हो गए कि साबों के सरदार कौन होगा पता नहीं है।

कभी ताली बजती है, कभी थाली बजती है, देश में हो क्या रहा है?

गहलोत ने किसी का नाम लिए बगैर भाजपा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि कभी ताली बजती है, कभी थाली बजती है। देश में यह हो क्या रहा है?। ये लोग न जाने किस दिशा में देश को ले जाना चाहते है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत का नाम लिए बगैर गहलोत ने कहा कि जलशक्ति मंत्री राजस्थान से है उनको राजस्थान से कोई मतलब नहीं है। मंत्री हमारे यहां के है, लेकिन राजस्थान हित की बात भी नहीं करते।

Tags: Demand for CBI inquiry into REET caserajasthan assemblyrajasthan assembly budget session 2022rajasthan cm ashok gehlotREET EXAM 2021

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .