जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आईपीएल 2022 के लिए 10 फ्रेंचाइजियों ने लाखों से लेकर करोड़ों तक की बोली लगाकर खिलाड़ियों को खरीद लिया है। इसमें खासबात यह है कि आईपीएल 2022 में राजस्थान के दो खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। जोधपुर के रवि बिश्नोई को लखनऊ सुपर जाइंट्स एलएसजी ने 4 करोड़ और शुभम गढ़वाल को राजस्थान रॉयल्स आरआर ने 20 लाख रूपए में खरीदा है।
जहां रवि बिश्नोई को कोच प्रद्यूत और शाहरूख ने तराशा है, तो शुभम को भी इन्हीं दो कोच ने तलाशा है और तराशा भी है। शुभम का कहना है कि वह आज आईपीएल में है, इसका पूरा श्रेय मेरे कोच को जाता है, क्यों कि परिवार की ईच्छा से तो मैं दिल्ली पढ़ने चला गया था। यही दोनों कोच मुझे वापस जोधपुर लेकर आए और मुझे आईपीएल में पायदान तक लेकर आए हैं।
रवि का यह तीसरा आईपीएल होगा

रवि बिश्नोई का इस बार उनका तीसरा आईपीएल खेलेंगे। इससे पहले वे 2020 और 2021 में भी आईपीएल खेले थे। हालां कि उन्हें हर बार अलग टीम ने खरीदा है। पिछले दो साल उन्हें 2 करोड़ में खरीदा था, वहीं इस बार दोगुने 4 करोड़ में खरीदा गया है। रवि बिश्नोई एक बेहतरीन गेंदबाद हैं और लेगब्रेक गुगली इनकी बॉलिंग स्टाइल है। ये इंडिया अंडर-19 टीम में रह चुके हैं।
शुभम एक अच्छे बल्लेबाज हैं

शुभम का यह पहला आईपीएल होगा। वे राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। शुभम जोधपुर के रहने वाले हैं और हायर एजुकेशन के लिए दिल्ली चले गए थे। लेकिन उनके कोच प्रद्युत ने उनके टेलेंट को न सिर्फ पहचाना, बल्कि उन्हें वापस जोधपुर लेकर आए और क्रिकेट की प्रेक्टिस शुरू करवाई। कोच प्रद्युत का कहना है कि शुभम दिल से छक्के मारता है और यही उसकी खूबी है।


