AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर नगर निगम का बजट पास, नहीं है नया कुछ खास

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 12, 2022
Reading Time: 1 min read
उदयपुर नगर निगम का बजट पास, नहीं है नया कुछ खास


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अधिकांश प्रस्ताव पुराने, सिर्फ आंकड़ों में ही बदलाव

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। नगर निगम बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 385 करोड़ 96 लाख 63 हजार का सालाना बजट पास कर दिया गया। बैठक में पार्षदों का भत्ता 3700 रूपए मासिक से बढ़ाकर 10 हजार रूपए मासिक करने का प्रस्ताव पास कर इसे राज्य सरकार को भेजने का निर्णय भी लिया गया।

मेयर जीएस टांक की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में वित्त समिति अध्यक्ष रूचिका चौधरी ने बजट पेश किया। करीब एक घंटे में बजट पास कर दिया गया। खास बात यह है कि जनता के लिए इस बजट में नया कुछ नहीं है, अधिकांश प्रस्ताव वो ही हैं जो पिछले बजट में शामिल थे या फिर पिछले कई बजट में शामिल होते आ रहे हैं। बजट में विभिन्न टैक्स के रूप में 16142 लाख रूपए की आय होने का अनुमान लगाया गया है। बायलॉज से 2255 लाख, नियम-अधिनियमों से 1326 लाख रूपए की आय होने का अनुमान लगाया गया है।

बैठक में ऐलिवेटेड रोड, आयड़ नदी विकास योजना, नई सड़कों का निर्माण, सड़कों की मरम्मत, स्मार्ट सिटी के तहत शहर में चल रहे विकास कार्यो सहित शहरी विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान हंगामा भी होता रहा। शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ, उपायुक्त अनिल शर्मा भी मौजूद थे।

बजट मेंं शामिल शहरी विकास के प्रमुख प्रस्ताव और उनकी बजट राशि

mokshi electrical product and home appliances
  • देहलीगेट पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए यूआईटी को अंशदान : 500 लाख रूपए
  • गुलाबबाग विकास : 50 लाख रूपए
  • आयड़ नदी विकास : 550 लाख रूपए
  • सड़कों का रखरखाव : 3900 लाख रूपए
  • विविध निर्माण कार्य : 652 लाख रूपए
  • नई सड़कों का निर्माण : 100 लाख रूपए
  • नालियों का रखरखाव : 309 लाख रूपए
  • नाला-नाली निर्माण कार्य : 634 लाख रूपए
  • शहर में सिवरेज कार्य : 250 लाख रूपए
  • झीलों की सफाई कर रही डीविडिंग मशीन का रखरखाव : 128 लाख रूपए
  • निगम भवन का रखरखाव : 78.21 लाख रूपए
  • अनुबंध परबगीचों का रखरखाव : 120 लाख रूपए
  • पार्कों का सौन्दर्यकरण : 90 लाख रूपए
  • ठोच कचरा निस्तारण पर : 16.48 लाख रूपए
  • पब्लिक टॉयलेट का निर्माण, मरम्मत : 57.72 लाख रूपए
  • अनुबंध पर गौताखोर रखने पर : 248.56 लाख रूपए
  • बिजली के रखरखाव पर : 200 लाख रूपए
  • बिजली के सामान क्रय करने पर : 150 लाख रूपए
  • केबल अंडरग्राउंड कार्य और बिजली की लाइनें बिछाने का काम : 150 लाख रूपए
  • पुस्तकालय के लिए किताबें खरीदने के लिए : 1 लाख रूपए
  • हैंडपंप, पनघट और ट्यूबवेल का रखरखाव : 65 लाख रूपए
  • पार्किंग निर्माण : 10 लाख रूपए
  • मीरा कला मंदिर विकास : 50 लाख रूपए

फिर आद आयी जिप लाइन

बैठक में शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने दूधतलाई के पास माणिक्यलाल वर्मा पार्क से दीनदयाल उपाध्याय पार्क तक जिप लाइन विकसित करने का प्रस्ताव रखा जो पास कर दिया गया। कटारिया ने इस काम के लिए विधायक मद से बजट देने की घोषणा भी की। खास बात यह है कि इसी बोर्ड मेंं उद्यान समिति यहीं प्रस्ताव करीब दो साल पहले ले चुकी हैं, उस पर आज तक कोई काम नहीं हुआ। आज बोर्ड बैठक में फिर वहीं प्रस्ताव रख दिया गया।

चंपाबाग का मामला भी उठा

बजट बैठक में चंपाबाग का मुद्दा भी उछल गया तो पारस सिंघवी ने कहा कि बजट पर चर्चा हो रही है इसमें चंपाबाग का मामला कहां से आ गया। बजट पर चर्चा हो रही है तो उसी पर बात होनी चाहिए।

Tags: gulab chand katariaudaipur mayor gs tankudaipur Municipal Corporation

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .