उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सिन की दोनों डोज अनिवार्य रूप से लगवाने को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।
कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देंश पर बुधवार को जिला कलेक्ट्री में नो वैक्सीन,नो एंट्री की व्यवस्था लागू कर दी गई है।
नई गाइड लाइन लागू होने के बाद बुधवार सुबह से ही कलेक्ट्री में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से मुख्य द्वार पर ही रोका और टोका जा रहा है। कलेक्ट्री में प्रवेश करने से पहले प्रत्येक व्यक्ति से इस बात के सबूत मांगे जा रहे है कि उसने वैक्सीन की दोनो डोज लगवाई या नहीं। इसके लिए बकायदा वैक्सिनेशन का प्रमाण पत्र भी मांगा जा रहा है।
बिना मास्क भी प्रवेश नहीं

कलेक्ट्री के मुख्य द्वार पर ही पुलिस उन लोगों को भी रोकने में लग गई है जिन्होने मास्क नहीं लगा रखा है। एक दिन पहले ही एडीएम प्रशासन ओपी बुनकर और एडीएम सिटी अशोक कुमार ने व्यापारियों की भी बैठक लेकर यह साफ कह दिया था कि मंगलवार से नइ गाइड लाइन के नियम लागू होने के साथ ही प्रत्येक व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकान या संस्थान आदि के बाहर कर्मचारियों के कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होने की सूचना प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। इसकी पालना नहीं करने पर जुर्माना लगाने के साथ दुकान सीज भी की जा सकती है।



