नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। संसद बजट सत्र की शुरूआत और आर्थिक सर्वेक्षण आने से पहले ही सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों से सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी की बढ़त के साथ शुरुआत हुई।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1000 अंक उछला और रिकॉर्ड 58,200 अंक तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 17350 के पार निकल गया। बढ़त के साथ खुले बीएसई सेंसेक्स से एशियाई मार्केट में सकारात्मक रूख दिखा। विप्रो, बजाजा फाइनेंस, इंफोसिस सहित 1825 शेयरों में तेजी आयी। सेंसेक्स पैक में टॉप गेनर्स में टेक महिन्द्रा, इंफोसिस, विप्रो और डॉ रेड्डीज रहीं।




