उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ सहित प्रदेश के कई जगह लोगों को 28 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। सोमवार को उदयपुर का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा। जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री था।
मौसम विभाग द्वारा सोमवार शाम को जारी अनुमान अनुसार उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 24 से 28 जनवरी को शीतलहर चलने की सम्भावना है। शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर में भी शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनोंं में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती हैं।
शहर में सुबह से ही रहा ठंडी हवाओंं का असर
सोमवार को उदयपुर सहित प्रदेश में कई जगह सुबह से ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन का असर बना हुआ हैं। प्रदेश में कई जगह दोपहर तक कोहरे का असर भी बना रहा। इसका असर यातायात व्यवस्था पर भी नजर आया।


