AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

स्मार्ट सिटी: वॉल सिटी में 31 मार्च 2022 तक पूरे हो जाएंगे 537 करोड़ के काम

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 23, 2022
Reading Time: 1 min read
स्मार्ट सिटी: वॉल सिटी में 31 मार्च 2022 तक पूरे हो जाएंगे 537 करोड़ के काम


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फील्ड विजिट में कलेक्टर को अफसरों ने बतायी डेडलाइन

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में स्मार्ट सिटी के तहत वॉल सिटी (अंदरूनी शहर ) में हो रहे 537 करोड़ के काम इसी साल 31 मार्च तक पूरे हो जाएंगे।

कलेक्टर ताराचंद मीणा ने रविवार को फील्ड विजिट कर कार्य प्रगति देखी तब स्मार्ट सिटी के एसीईओ प्रदीप सांगावत ने बताया कि आगामी 31 मार्च तक काम पूरे कर लिए जाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी स्थिति में डेडलाइन आगे नहीं बढ़नी चाहिए।

माछला मगरा पर नवनिर्मित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर कलेक्टर ने अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 24 घंटे पेयजल आपूर्ति जल्द शुरू करें। एलएनटी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनजर वीके त्यागी ने कलेक्टर को बताया कि वॉल सिटी के वार्डो में पानी की पुरानी पाईप लाईन को बदला जा चुका हैं। जल्द सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। कलेक्टर ने वॉल सिटी में तारों का जंजाल जल्द हटाने, चांदपोल दरवाजे के पास  नवनिर्मित पार्किंग को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए।

रास्ते बन्द होने के नाम लोगों को दिक्कत नहीं हो

कलेक्टर ने सामोरबाग के पास चल रहे कार्य को भी देखा। यहां उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सड़क खुदी होने से रास्ते बंद होने के नाम लोगो को परेशानी नहीं हो। एसीईओ प्रदीप सांगावत ने बताया कि वर्तमान में 28 साईट्स पर इसी प्रकार का कार्य चल रहा हैं। वहां जनता के लिए वैकल्पिक मार्ग खुले रखे गए हैं।

 सीवरेज लाइन में जूठन डालने पर होटल सीज करो 

कलक्टर ने अंबावगढ़ क्षेत्र में सीवरेज लाइनों के जाम होने को गम्भीरता से लिया। अधिकारियों से जानकारी ली तो बताया कि कुछ होटलो द्वारा जूठन को सीवर लाईन में बहाने से लाईन जाम हो जाती। कलेक्टर ने शिकायत की पुष्टि होने पर ऐसी होटल तत्काल सीज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कुम्हारों का भट्टा पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर और आयड़ नदी सौन्दर्यकरण कार्य भी देखे।

Tags: 537 crore works in smart city udaipurCollector udaipur tara chand meenaIas tc meenaSmart city project in udaipurSmart city works in udaipur by lnt company

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .