बीती रात शहर में 3 मिमी बारिश
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित प्रदेश के कई स्थानों पर शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश होने से मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा हैं। उदयपुर शहर में शनिवार सुबह आठ बजे तक 3 मिलीमीटर बारिश हुई हैं।
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीती रात तेज हवा के साथ कई जगह बारिश का दौर शुरू हुआ। उदयपुर में देर रात कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। शनिवार सुबह भी उदयपुर शहर में कुछ क्षेत्रों में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई।
हालांकि इस बारिश से उदयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई हैं। शनिवार को उदयपुर में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री जबकि गुरुवार को 8.4 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भरतपुर और जयपुर संभाग मेंं हल्की बारिश हो सकती हैं।
विवाह समारोह से जुड़े परिवारों की चिंता बढ़ी

बैमोसम की बारिश से विवाह समारोह से जुड़े परिवारों की चिंता बढ़ गई हैं। ठंडी हवाएं चलने से ठिठूरन फिर बढ़ गई हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए विवाह समारोह से जुड़े कई परिवार सुबह से ही वाटर प्रुफ टेंट सहित बारिश से बचाव की व्यवस्था में जुड़े नजर आए।
सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में कहां कितनी बारिश

उदयपुर शहर 3 मिलीमीटर, अजमेर 16, चूरू 10, अलवर 6.6, जयपुर 8.2, पिलानी 10.3, सीकर 6,फतेहपुर में 41, बूंदी 3, बीकानेर 2.8, धौलपुर में 3, बूंदी 2, सवाई माधोपुर 3, करौली में 3.5 और वनस्थली में 6.8 मिमी बारिश हुई हैं।


