उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में आज 16878 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं 15 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इससे प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 84787 हो गयी है। सर्वाधिक केस जयपुर में 4035, जोधपुर में 2222, अलवर में 1371, भरतपुर में 898 और उदयपुर में 857 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
उदयपुर में आज 857 संक्रमितों पाए गए हैं, इससे जिले में एक्टिव केस की संख्या 4852 हो गयी है। आज 4486 लोगों की कोरोना जांच हुई, इसमें 857 संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमण दर पिछले दिनों की तुलना में कुछ कम हुई है और 19.10 प्रतिशत रही है। जिले में आज आए कुल 857 संक्रमितों में 552 शहरी क्षेत्र और 305 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इसमें 105 कोरोना वॉरियर्स हैं, 241 केस क्लोज कॉन्टेक्ट से संक्रमित हुए है, वहीं 509 नए केस हैं और 2 प्रवासी हैं।
संभाग के राजसमंद में 1 संक्रमित की मौत

संभाग के उदयपुर जिले में 857, चित्तौड़गढ़ में 682, डूंगरपुर में 439, प्रतापगढ़ में 316, राजमसंद में 156 और बांसवाड़ा में 115 संक्रमित मिले हैं। राजसमंद में 1 संक्रमित की मौत हुई है।



