मैनपुरी,(एआर लाइव न्यूज)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सपा अध्यक्ष मैनपुर के करहल सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। अखिलेश यादव ने इसकी आधिकारिक घोषणा तो नहीं की है, लेकिन गुरूवार को मैनपुरी में सपा के जिला संगठन ने लिखित रूप में सपा मुखिया अखिलेश यादव को करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव सौंपा है।
करहल में सपा की स्थिति को लेकर बात की जाए तो 2007 से लगातार सपा करहल सीट से जीतती आ रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
इससे पहले अखिलेश के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। लेकिन अखिलेश ने आजमगढ़ की जनता से पूछकर वह चुनाव लड़ने की बात कहकर इस चर्चा को विराम लगा दिया था।




