नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बुधवार को उनके टेनिस से सन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 2022 का डब्लूटीए दौरा उनका आखिरी सीजन होगा, इसके बाद वह टेनिस से संन्यास लेंगी ।
बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में वीमेन डबल्स के पहले दौर के मैच में हार का सामना करने के बाद उन्होंने यह घोषणा की है। समाचार एजेंसी को उन्होंने बताया कि मैंने तय किया है कि यह मेरा टेनिस का आखिरी सीजन होगा।
35 वर्षीय सानिया डबल्स कैटेगरी में विश्व नंबर 1 खिलाड़ी रह चुकी हैं और सिंगल्स में वह 27वीं रैंकिंग पर रह चुकी हैं। सानिया मिर्जा ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने ग्रैंड स्लैम 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीता था।



