AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर के यशवंत सुथार ने दिखाया हुनर : स्टार्टअप में मिला नेशनल अवार्ड

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 18, 2022
Reading Time: 1 min read
उदयपुर के यशवंत सुथार ने दिखाया हुनर : स्टार्टअप में मिला नेशनल अवार्ड


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। स्वच्छता और सेप्टिक टैंक प्रबंधन के मामले में स्टार्टअप इनोवेशन करने के लिए डॉट बॉक्स कॉन्सेप्शन प्रा.लि.(लूटल) को नेशनल स्टार्टअप अवार्ड मिला हैं।

प्रधानमंंत्री नरेंंद्र मोदी और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में हुए वचुर्अल समारोह में 15 जनवरी को देश के 46 स्टार्टअप्स के साथ 1 इनक्यूबेटर और 1 एक्सेलेरेटर को राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों 2021 का विजेता घोषित किया गया था। उसी में लूटल को भी खिताब मिला।

खास बात यह हैं कि स्टार्टअप के रूप में पहचान बनाने वाली लूटल संस्थान के सह संस्थापक यशवंत सुथार उदयपुर शहर से सटे बडग़ांव केे रहने वाले हैं। यशवंत और नीलम सिंह के इस इनोवेशन की देश भर में तारीफ हो रही हैं। यशवंत के पिता रोशन सुथार (कृषि विश्वविद्यालय से सेवानिवृत कर्मचारी) ने खुशी जाहीर करते हुए बताया कि इस उपलब्धी से उदयपुर के अन्य युवाओं में भी स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढऩे का उत्साह जगेगा। बडग़ांव सरपंच संजय शर्मा ने बडग़ांव और पंचायत क्षेत्र के लिए भी बड़ी उपलब्धी बताया हैं। बडग़ांव पंचायत समिति के सदस्य भुवनेश व्यास ने बताया कि पर्यटन नगरी होने से उदयपुर में भी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर इस प्रकार के लूटल कैफे की सुविधा विकसित की जानी चाहिए।

क्या हैं लूटल कैफे

लोगों को क्लीन,ड्राय और हाईजीन वॉशरूम और टॉयलेट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यशवंत ने 2017 में स्मार्ट वॉशरूम सर्विस विथ कैफे के कंसेप्ट पर आधारित लूटल कैफे की शुरुआत की थी। आईआईटी दिल्ली से पास आउट यशवंत की स्टार्टअप सोच के तहत स्मार्ट वॉशरूम सर्विस विथ कैफे के कंसेप्ट पर आधारित इस सर्विस में 10 रुपए में कूपन प्राप्त कर वॉशरूम का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा रेस्ट भी कर सकते हैं। वापसी में इस कूपन से कॉफी या फास्ट फूड डिस्काउंट में मिलेगा। यशवंत देशभर में ऐसे ही स्मार्ट टॉयलेट बनाना चाहते हैं।

Tags: National Startup Awards 2021piyush goyal ministry of commerce and industryPM Modiyashvant suthar badgaon udaipur National Startup Awards 2021

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .