AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में कोरोना पीक के करीब: तीसरी लहर में पहली बार संक्रमण दर 26% से अधिक हुई

Lucky Jain by Lucky Jain
January 17, 2022
Reading Time: 1 min read
udaipur comes close to peak of corona third wave


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिला जनवरी का आधा महीना बीतने के साथ ही कोरोना तीसरी लहर के पीक के करीब पहुंचा गया है। सोमवार को आयी रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर में कोरोना संक्रमण दर 26.32 प्रतिशत तक पहुंच गयी है। सीएमएचओ दिनेश खराड़ी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज जिले में कुल 1698 लोगों की कोरोना जांच करवाई गई, जिसमें 447 संक्रमित पाए गए हैं। इस अनुसार संक्रमण दर 26.32 प्रतिशत है।

उदयपुर में कोरोना की दूसरी लहर अप्रैल 2021 में पीक पर थी। इसमें 12 अप्रैल को संक्रमण दर 30 प्रतिशत तक पहुंच गयी थी। दूसरी लहर में 12 अप्रैल को ही संक्रमण दर सबसे ज्यादा रही थी, जब 2360 जांचें में 709 संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद 21 अप्रैल को (4202 जाचों में 1101 संक्रमित) संक्रमण दर 26 प्रतिशत थी और 29 अप्रैल को (4237 जांचों में 1105 संक्रमित) संक्रमण दर 26 प्रतिशत रही थी। मई के बाद से संक्रमण दर धीरे-धीरे कम होने लगी थी। उदयपुर में 3791 एक्टिव केस हो गए हैं।

राजस्थान में 5 संक्रमितों की मौत

राजस्थान में आज 9236 संक्रमित पाए गए हैं। इसमें सर्वाधिक जयपुर में 2327, अलवर में 970, जोधपुर में 701, उदयपुर में 447 संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में कुल 5 जयपुर में 3, अलवर और बारां में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव केस 66742 हो गए हैं।

Tags: corona news udaipurcorona positive in udaipurcorona third wavecovid case in rajasthanrajasthan corona positiveudaipur comes close to peak of corona third waveudaipur news updateudaipur on corona peak in jan 2022

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .