जलपाईगुड़ी क्षेत्र में हुआ हादसा
पश्चिम बंगाल(एआर लाइव न्यूज)। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी क्षेत्र में गुरुवार को गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 5 यात्रियों के मरने की पुष्टि हुई हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती हैं, बड़ी संख्या में यात्री घायल भी हुए हैं।
बीकानेर से गुवाहाटी जा रही यह ट्रेन शाम करीब पांच बजे जलपाईगुड़ी क्षेत्र से गुजर रही थी तब यह हादसा हुआ। इसमें ट्रैन की 12 बोगियां पटरी से उतर गई। हादसे में 5 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी हैं । हालांकि अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती हैं। 50 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और मेडिकल टीमें भी मौके पर पहुंची।
रेलवे एक्सिडेंट रीलिफ ट्रेन सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे

रेलवे एक्सिडेंट रीलिफ ट्रेन को भी मौके पर भेजा गया। रेलवे की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में कई लोगों को डिब्बों से सुरक्षित भी बाहर निकाला। घायलों को पास ही के अस्पताल ले जाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे की जानकारी ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल का दौरा करेंगे। हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया गया हैं


