नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज की अगुवाई वाली कमेटी करेगी।
जांच अब सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुआई वाली कमेटी करेगी। इसमें एनआईए के आईजी, चंडीगढ़ डीजीपी, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) शामिल होंगे। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने अब तक मामले की जांच कर रही केंद्र और पंजाब सरकार की कमेटियों को रद्द कर आगे की जांच नहीं करने के निर्देश दिए हैं।




